प्रयोग:मीरा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

1 निम्नलिखित में से किससे भूगोल के ज्ञान की अभिवृद्धि हुई है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340;प्रश्न-1

मानव खोजों एंव अभियानों से
सामग्री के एकत्रीकरण से
अरबों के विशिष्ट पर्यावरण के कारण
उपर्युक्त सभी

2 'निश्चयवाद' की विचारधारा को समर्थन देने वाले विद्वानों में निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं था?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-345;पश्न-108

स्ट्रेबो
रैटजेल
कु. सैम्पुल
कार्ल साबर

3 निम्न में से किस नदी के वनों को 'सेल्वाज' कहते हैं?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471;पश्न-41

अमेजन नदी
जायरे नदी
नील नदी
गंगा नदी

4 नीचे दिये गए युग्मों में से असंगत युग्म को छाँटिए?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-475पश्न-112

नहरकटिया - भारत
सखालीन - चीन
दम्माम - सऊदी अरब
रायोग्राडी - मैक्सिको

5 तिब्बत के पठार की रीढ़ किस श्रेणी को कहा जाता है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-22

कराकोरम
लद्दाख
कैलाश
इनमें से कोई नहीं

6 निम्न में से किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का सर्वथा अभाव पाया जाता है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-273प्रश्न-21

एशिया
यूरोप
ऑस्ट्रेलिया
अंटार्कटिका

7 निम्नलिखित में से कौन-सा द्वीप 'इण्डोनेशिया का हृदय स्थल' कहलाता है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-19

जावा
सुमात्रा
बोर्निया
सुलाबेसी

8 'सीफ़' का निर्माण किससे होता है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-27

पवन से
नदी से
हिमनद से
समुद्री लहर से

9 'भूगोल' शब्द का क्या अर्थ है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340पश्न-2

पृथ्वी
पृथ्वी का वर्णन
पृथ्वी एंव उसके भौतिक तथा सांस्कृतिक वातावरण का वर्णन
इनमें से कोई नहीं

10 यूरोपा नामक ग्रंथ किस भूगोलविद द्वारा लिखा गया?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-345पश्न-109

कार्ल रिटर
किरचॉफ़
जीन बोदिन
मोण्टेस्क्यू

11 संग्रहण कार्य किस वनीय क्षेत्र में लोगों की प्रमुख आर्थिक क्रिया है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-42

उष्ण कटिबंधीय वन
शीतोष्ण कटिबंधीय वन
मानसूनी वन
भूमध्य सागरीय वन

12 निम्न में से कौन-सा संयुक्त राज्य अमरीका का खनिज तेल उत्पादक क्षेत्र नहीं है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-475पश्न-113

मध्य महाद्वीपीय क्षेत्र
खाड़ी तटीय क्षेत्र
महान झील क्षेत्र
कैलीफ़ोर्निया क्षेत्र

13 निम्न में से असंगत युग्म को पहचानिए?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-23

मालाबार तट - केरल का तटीय भाग
कोंकण तट - सूरत के गोवा तक
काठियावाड़ तट - कर्नाटक तटीयभाग
इनमें से कोई नहीं

14 विश्व की सबसे लम्बी दरार घाटी किस महाद्वीप में स्थित है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-273प्रश्न-22

ऑस्ट्रेलिया
अफ़्रीका
एशिया
यूरोप

15 जापान का 'नागासाकी' नगर किस द्वीप पर स्थित है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-20

होंशू
शिकोकू
होकाइडो
क्यूशू

16 रेगिस्तानी क्षेत्रों में पर्वतों से घिरी बेसिन, जिसमें चारों ओर से छोटी-छोटी नदियाँ गिरती हैं, निम्न में से किस नाम से जानी जाती हैं?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-28

प्लाया
बजाडा
बालसन
हम्मादा

17 "पृथ्वी और उस पर दिखाई देने वाली सभी बातों या तथ्यों का वर्णन करना या उसके बारे में लिखना ही शाब्दिक अर्थों में भूगोलहै यह किसने लिखा था?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340पश्न-3

इरेटोस्थनीज़
हिरेगेट्स
फ़्रीमैन व रोप
इनमें से कोई नहीं

18 "मानव भूतल की उपज है" (Man is the product of earth surface), यह कथन निम्न में से किसका है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-345पश्न-110

ब्लाश
सैम्पुल
मोण्टेस्क्यु
रैटजेल

19 उत्तरी अमेरिका के उत्तरी पूर्वी तट पर निम्नलिखित में से कौन-सी मछली सर्वाधिक मात्रा में पकड़ी जाती है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-43

कॉड
हेडॉक
हैक
हैरिंग

20 जल विद्युत उत्पादन के लिए निम्न दशाओं में से किस दशा की आवश्यकता नहीं है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-475पश्न-114

नदियों में पर्याप्त जल
नदियों का तीव्र वेग
निरंतर प्रवाह
नदियों का ढाल

21 'कोड़ाई कैनाल हिल स्टेशन' किस पर्वत श्रेणी में स्थित है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-24

मध्य हिमालय में
पालनी पहाड़ी
[[अन्नामलाई पहाड़ी
नीलगिरि पहाड़ी

22 उत्तर अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन-सी है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-273प्रश्न-23

माउण्ट एवरेस्ट
माउण्ट एल्ब्रुश
माउण्ट मैकिन्ले
माउण्ट एकांकागुआ

23 अफ़्रीका के सहारा क्षेत्र में धूल-दानव (Dust devil) नाम से निम्न में से किसे जाना जाता है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-29

बालूका स्तूप का खिसकाव
धूलयुक्त तीव्र हवा
आकाश से होने वाली धूल भारी वर्षा
सांय काल चलने वाली तीव्र आंधियाँ

24 भूगोल को पहली बार वैज्ञानिक ढंग से किसने परिभाषित किया था?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340पश्न-4

पोलिवियस
पोसीजेनियस
स्ट्रेबो एंव टॉल्मी
इनमें से कोई नहीं

25 संभववादी विचारधारा के समर्थकों में निम्नलिखित में से किसे सम्मिलित नहीं किया जा सकता?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-345पश्न-111

ब्लाश
जीन ब्रून्श
कार्ल रिटर
फ़ैब्बरे

26 पर्वतीय क्षेत्र के निवासी किस व्यवसाय से सम्बंध रखते हैं?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-44

आखेट
फल एकत्रीकरण
मत्स्य पालन
पशु पालन

27 निम्न में से किस क्षेत्र में जल विद्युत शक्ति का अत्यधिक विकास किया गया है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-475पश्न-115

दामोदर घाटी
मिसीसिपी-मिसौरी घाटी
नील घाटी
टेनेसी नदी घाटी

28 शिवालिक पर्वत श्रेणी का दक्षिण स्थित क्षेत्र क्या कहलाता है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-25

दून
तराई
भाबर
खादर

29 दक्षिण अमेरिका महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर निम्न में से कौन-सा है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-273प्रश्न-24

माउण्ट मैकिन्ले
माउण्ट एकांकागुआ
माउण्ट एल्ब्रुश
माउण्ट कोस्यूस्क

30 भारत एवं श्रीलंका के मध्य किस द्वीप को लेकर विवाद है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-22

पम्बन द्वीप
कच्चा तिवु द्वीप
डेल्फ़्ट द्वीप
रामेश्वरम द्वीप

31 'ड्रमलिन' से क्या अभिप्राय है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-30

एक संकरी घाटी
अंडाकार पर्वत
एक पिरामिडीय चोटी
उपर्युक्त में से कोई नहीं

32 "भूगोल हमको स्थल एंव महासागरों में बसने वाले जीवों के बारे में ज्ञान बताने के साथ-साथ विभिन्न लक्षणों वाली पृथ्वी की विशेषताओं को समझाता है।" यह कथन निम्न में से किसका था?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340पश्न-5

अरस्तु
टॉल्मी
हिकेटियस
स्ट्रेबो

33 "प्रकृति एक सलाहकार से अधिक नहीं है।" यह विचार किसका था?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-345पश्न-112

ब्लाश
जीन ब्रून्श
ईसा बौमैन
फ़ैब्बरे

34 मछलियाँ सर्वाधिक पाई जाती हैं-(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-45

गहरे सागर में
खुले सागर में
छिछले सागर में
घिरे सागर में

35 हिमालय पर्वत किस श्रेणी में आता है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-26

भ्रंशोत्य पर्वत
अवशिष्ट पर्वत
गुम्बदाकार पर्वत
वलित पर्वत

36 अफ़्रीका महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-273प्रश्न-25

माउण्ट मैकिन्ले
माउण्ट एकांकागुआ
माउण्ट एल्ब्रुश
माउण्ट कोस्यूस्क

37 भारत एवं बांग्लादेश के मध्य विवाद किस द्वीप को लेकर है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-23

गंगासागर द्वीप
न्यूमूर द्वीप
कोको द्वीप
इनमें से कोई नहीं

38 'अण्डों की टोकरी' स्थलाकृति निम्न में से किससे सम्बन्धित है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-31

केम
एस्कर
ड्रमलिन
सर्क

39 "भूगोल एक आभामय विज्ञान है, जो कि पृथ्वी की झलक स्वर्ग में देखता है।" निम्न में से यह किसने लिखा था?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340पश्न-6

टॉल्मी
अरस्तु
अल इन्दरीसी
इनमें से कोई नहीं

40 अल्फ़्रेड हेटनर ने क्षेत्रीय भिन्नता की संकल्पना को कब समझाया?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-345पश्न-114

1890 ई.
1892 ई.
1898 ई.
1900 ई.

41 ग्रीनलैण्ड में 'इतुआरपोक' ढंग से किसका शिकार किया जाता है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-46

सील मछली
वालरस मछली
व्हेल मछली
सरडाइन मछली

42 कड़प्पा पर्वत श्रेणी निम्न में से किसके मध्य स्थित है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-27

गोदावरी एवं पोकंडा श्रेणी
गोदावरी एवं जमशेदपुर
पागर एवं कावेरी
सतपुड़ा एवं महादेव-मैकाल

43 निम्नलिखित में से कौन-सा खाड़ी देश एक द्वीप के रूप में स्थित है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-24

कतर
संयुक्त अरब अमीरात
बहरीन
क़ुवैत

44 'भेड़ पीठ शैल' या 'रॉशमुटोने' का निर्माण हिमानी की किस क्रिया द्वारा होता है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-33

अपरदन
परिवहन
निक्षेपण
उपर्युक्त में कोई नहीं

45 भूगोल का सीमांकन उनके क्रियाशील लक्षणों के अनुसार निम्न में से कौन-सा है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340पश्न-8

सामाजिक विज्ञान
भू-विज्ञान
गणितीय विज्ञान
ये सभी

46 विश्व में सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश कौन-सा है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-47

संयुक्त राज्य अमेरीका
कनाडा
जापान
ग्रेट ब्रिटेन

47 पूर्व सोवियत संघ में से सबसे अधिक लौह अयस्क का उत्पादन करने वाला क्षेत्र कौन-सा है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-475पश्न-118

यूराल क्षेत्र
अंगारा घाटी
क्रिपाय रॉग
टोमस्क

48 हिमालय पर्वत की वर्तमान स्थिति भारत के लिए निम्न में से किस दृष्टिकोण से सर्वाधिक उपयोगी है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-28

प्राकृतिक सीमा
जलवायु
वनस्पति एवं पशु
खनिज संसाधन

49 निम्न में से कौन-सा एशिया महाद्वीप का सर्वोच्च पर्वत शिखर है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-273प्रश्न-27

गाडविन आस्टिन
माउण्ट एवरेस्ट
कंचनजंघा
नंदादेवी

50 'सेंकाकू द्वीप' के स्वामित्व का विवाद किन दो देशों के बीच है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-25

न्यूज़ीलैंड एवं इण्डोनेशिया
न्यूज़ीलैंड एवं फ़िलीपींस
चीन और जापान
ताईवान और फ़िलीपींस

51 भौगोलिक विकास के कितने काल माने गए हैं?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340पश्न-9

एक
दो
तीन
चार

52 'आधुनिक भूगोल के निश्चयवाद' (Present day determinism) किस भूगोलविद की देन है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-345पश्न-115

कार्ल सॉवर
रॉक्सबी
स्पेट
हंटिंगटन

53 विश्व के किस देश की जनसंख्या का सर्वाधिक प्रतिशत कृषि कार्य में संलग्न है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-48

भारत
चीन
सूडान
बंगला देश

54 निम्न विशेषताओं में से कौन-सी विशेषता अभ्रक में नहीं पाई जाती है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-475पश्न-119

यह पारदर्शी खनिज है
यह अपारदर्शी खनिज है
यह लचकदार खनिज है
यह हल्का खनिज है

55 तमिलनाडु के पूर्वी तट पर जो तटीय मैदान है, उसे किस नाम से जाना जाता है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-29

मालाबार
कोंकण
कोरामण्ल
इनमें से कोई नहीं

56 'बैरन द्वीप' कहाँ स्थित है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-26

इण्डोनेशिया
फ़िलीपींस
वेस्ट इण्डीज़
अंडमान-निकोबार द्वीप समूह

57 अंग्रेज़ी के 'यू' (U) आकार की घाटी कहाँ पाई जाती है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-34

हिमानी क्षेत्र में
परिपक्व नदी में
चूना-पत्थर क्षेत्र में
इनमें से कोई नहीं

58 विश्व में सर्वाधिक जन घनत्व किस कृषि प्रदेश में है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-49

व्यापारिक खाद्यान्न कृषि
भूमध्य सागरीय कृषि
सघन चावल की कृषि
व्यापारिक कृषि

59 निम्न में से किसे भारत के अभ्रक उत्पादन की प्रमुख खदानों में शामिल नहीं किया जाता?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-475पश्न-120

कोडरमा
कवाली
सिंगरौली
भीलवाड़ा

60 पश्चिम में बेतवा नदी एवं पूर्व में सोन नदी तथा कैमूर पहाड़ियों के बीच की पठारी उच्च भूमि क्या कहलाती है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-30

बघेलखण्ड
छोटा नागपुर
मालवा
बुन्देलखण्ड

61 'जंजीबार' तथा 'पेम्बा द्वीप' किस देश के तट के निकट स्थित हैं?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-27

कीनिया
तंजानिया
मोजाम्बिक
घाना

62 'हिमोढ' (Moraines) किसके द्वारा निक्षेपित किये जाते हैं?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-35

बहता जल
पवन
जल तरंग क्रिया
हिमनद द्वारा

63 सन 300 से 1700 ई. तक भौगोलिक विकास का कौन-सा काल रहा?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-340पश्न-10

शास्त्रीय काल
मध्य काल
पूर्व आधुनिक शास्त्रीय काल
आधुनिक काल

64 कौन-सी संकल्पना मानव की अपार शक्ति को मानने वाली विचारधारा है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-345पश्न-117

व्यावहारिक संभववाद
कृतिवाद
सापेक्षवाद
प्रसम्भवाद

65 उज़्बेकिस्तान में उपजाऊ फ़रगना की घाटी का निर्माण किस नदी ने किया है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-471पश्न-50

आमू दरिया
आमूंर नदी
सर दरिया
तारीम नदी

66 निम्न में से कौन-सा खनिज काला शीशा (black lead) तथा प्लम्बगो (Plumbgo) के नाम से भी जाना जाता है।(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-475पश्न-121

ग्रेफ़्राइट
क्रोमियम
सीसा
जस्ता

67 निम्नलिखित में से किस पर्वतमाला को 'सहयाद्रि' के नाम से भी जाना जाता है?(पुस्तक यू.जी.सी. भूगोल,पृ.सं.-702पश्न-31

सतपुड़ा
अरावली
पश्चिमी घाट
पूर्वी घाट

68 अफ़्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-273प्रश्न-30

मलावी
विक्टोरिया
चाड
टाना

69 नार्वे के तट के निकट स्थित छोटे-छोटे द्वीप की पंक्तियों को क्या कहा जाता है?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-275प्रश्न-28

एंटाइल्स
फ़ेल्ड
स्केरी गार्ड
फ़ियार्ड

70 हिमखण्ड ग्लेशियर के पिण्ड होते हैं, जिनका भाग-(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-36

समुद्र तल से ऊपर होता है
समुद्र तल से नीचे होता है
समुद्र तल के बराबर होता है
इनमें से कोई नहीं

71 लटकती घाटियाँ कहाँ पाई जाती हैं?(पुस्तक ल्युसेंट सा.ज्ञा.,पृ.सं.-276प्रश्न-37

नदी घाटी क्षेत्र में
कार्स्ट क्षेत्र में
मरुस्थलीय क्षेत्र में
हिमानी क्षेत्र में