जलवायु प्रदेश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

जलवायु प्रदेश विभिन्न स्थानों पर जलवायु की समानता के अनुसार पृथ्वी तल के प्रमुख विभाग हैं। समस्त भू-तल पर चार वृहत जलवायु प्रदेश, जिन्हें 'कटिबन्ध' भी कहा जाता है, पाये जाते हैं। इन कटिबन्धों के नाम इस प्रकार हैं-

  1. उष्ण कटिबन्ध
  2. उपोष्ण कटिबन्ध
  3. समशीतोष्ण कटिबन्ध
  4. ध्रुवीय कटिबन्ध
  • उष्ण कटिबन्धीय प्रदेश के अंतर्गत भूमध्य रेखीय, मानसूनी, सवाना या सूडान तुल्य, गर्म शुष्क मरुस्थल को सम्मिलित किया जाता है।
  • उपोष्ण कटिबंधीय प्रदेश के अंतर्गत दो उपविभाग 'शुष्क उपोष्ण' (भूमध्य सागरीय) जलवायु प्रदेश और 'आर्द्र उपोष्ण' (चीन तुल्य) जलवायु प्रदेश सम्मिलित हैं।
  • समशीतोष्ण जलवायु प्रदेश के अंतर्गत सामुद्रिक और महाद्वीपीय जलवायु के विभिन्न उपविभाग आते हैं।
  • उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव के चारों ओर ध्रुवीय शीतल जलवायु प्रदेश स्थित है।

उपरोक्त के अनुसार विश्व के प्रमुख जलवायु प्रदेश इस प्रकार हैं-

  1. भूमध्य रेखीय या विषुवतरेखीय प्रदेश
  2. मानसूनी प्रदेश
  3. सवाना या सूडान तुल्य प्रदेश
  4. गर्म मरुस्थलीय प्रदेश
  5. ईरान तुल्य (मध्य अक्षांशीय मरुस्थलीय) प्रदेश
  6. स्टेपी जलवायु प्रदेश
  7. भूमध्य सागरीय या रूम सागरीय प्रदेश
  8. चीन तुल्य प्रदेश
  9. पश्चिमी यूरोप तुल्य प्रदेश
  10. सेंटलारेंस तुल्य प्रदेश
  11. टैगा प्रदेश
  12. टुंड्रा प्रदेश


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख