इलाही सन
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
इलाही सन मुग़ल बादशाह अकबर ने 1584 ई. में चलाया था। यह सौर वर्ष पर आधारित था।[1]
- इलाही सन अकबर के गद्दी पर बैठने के बाद पहले नौरोज अर्थात् 11 मार्च, 1556 ई. से प्रचलित किया गया था।
- शाहजहाँ ने सिक्कों पर इस सन को लिखने की प्रथा को निरुत्साहित किया और समाप्त करवा दिया।
- बाद के समय में औरंगज़ेब ने 1658 ई. में गद्दी पर बैठने के बाद ही इस सन का प्रयोग पूरी तरह से बन्द करवा दिया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 55 |