जगदीश मंदिर उदयपुर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

Jagdish Temple, Udaipur
- जगदीश मंदिर राजस्थान राज्य के उदयपुर में स्थित है और उदयपुर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है।
- जगदीश मंदिर में विष्णु तथा जगन्नाथ जी की मूर्तियाँ स्थापित हैं।
- महाराणा जगतसिंह ने सन् 1652 ई. में इस भव्य मंदिर का निर्माण किया था।
- यह मंदिर एक ऊँचे स्थान पर निर्मित है।
- इसके बाह्य हिस्सों में चारों तरफ अत्यन्त सुन्दर नक़्क़ाशी का काम किया गया है, जिसमें गजथर, अश्वथर तथा संसारथर को प्रदर्शित किया गया है।
- औरंगजेब की चढ़ाई के समय गजथर के कई हाथी तथा बाहरी द्वार के पास का कुछ भाग आक्रमणकारियों ने तोड़ डाला था, जो फिर नया बनाया गया।
- मंदिर में खंडित हाथियों की पंक्ति में भी नये हाथियों को यथास्थान लगा दिया गया है।
|
|
|
|
|