गुरु शिखर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
माउंट आबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। माउंट आबू में अनेक पर्यटन स्थल हैं। इनमें कुछ शहर से दूर हैं तो कुछ शहर के आसपास ही हैं।
- गुरु शिखर अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है।
- गुरु शिखर शहर से 15 किलोमीटर दूर है।
- गुरु शिखर से कुछ पहले विष्णु भगवान के एक रूप दत्तात्रेय का मंदिर है।
- मंदिर के पास से ही शिखर तक सीढि़यां बनी हैं।
- शिखर पर एक ऊंची चट्टान है और एक बड़ा-सा प्राचीन घंटा लगा है।
- मंदिर से कुछ ही दूरी पर पीतल की घंटी है जो माउंट आबू को देख रहे संतरी का आभास कराती है।
- गुरु शिखर से नीचे का दृश्य बहुत की सुंदर दिखाई पड़ता है।
|
|
|
|
|