मधुकैटभ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
बंटी कुमार (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:38, 12 सितम्बर 2015 का अवतरण ('मधुकैटभ असुरों के पूर्वज पुराणप्रसिद्ध राक्षसद्व...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

मधुकैटभ असुरों के पूर्वज पुराणप्रसिद्ध राक्षसद्वय। इनकी उत्पत्ति कल्पांत तक सोते हुए विष्णु के कानों की मैल (महा., शांति, 355/22; दे. भा. 1-4) अथवा पसीने (विष्णु धर्म. 1-15) या क्रमश: रजोगुण और तमोगुण (महा. शांति., 355/22; पद्म. सृ., 40) से हुई थी।

  • जब ये ब्रह्मा को मारने दौड़े तो विष्णु ने इनका वध कर दिया। तभी से विष्णु मधुसूदन और कैटभजित्‌ कहलाए।
  • मार्कंडेय पुराण के अनुसार उमा ने कैटभ को मारा था जिससे वे कैटभा कहलाईं। महाभारत और हरिवंश पुराण का मत है कि इन असुरों के मेदा के ढेर के कारण पृथ्वी का नाम मेदिनी पड़ा था। पद्मपुराण के अनुसार देवासुर संग्राम में ये हिरण्याक्ष की ओर थे। [1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मधुकैटभ (हिंदी) भारतखोज। अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर, 2015।

[