नेय्यर वन्यजीव अभयारण्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
शिल्पी गोयल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 04:41, 22 अक्टूबर 2010 का अवतरण ('*केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में कई [[तिरुअनंतप...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम में कई पर्यटन स्थल हैं जिनमें से एक नेय्यर वन्यजीव अभ्यारण्य हैं।
  • तिरुवनंतपुरम से 30 किमी. दूर स्थित नेय्यर वन्यजीव अभ्यारण्य जगह पश्चिमी घाट पर स्थित है।
  • यहाँ की झील और बाँध पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं।
  • अभ्यारण्य की स्थापना 1958 में की गई थी।
  • इसका क्षेत्रफल 123 वर्ग किमी. में फैला है।
  • यह अभ्यारण्य नेन्नयर, मुल्लयर और कल्लर नदियों के प्रवाह क्षेत्र में आता है।
  • वॉच टावर, क्रोकोडाइल फार्म, लायन सफारी पार्क और डियर पार्क यहाँ के मुख्य आकर्षण हैं।
  • यहाँ से पहाड़ों का बहुत ही सुंदर नजारा दिखाई देता है।
  • वन्य जीवों की बात करें तो गौर, भालू, जंगली बिल्ली और नीलगिरी लंगूर यहाँ पाए जाते हैं।
  • यहाँ ट्रैकिंग और बोटिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।[1]
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. देवताओं की नगरी के नाम से मशहूर (हिन्दी) यात्रा सलाह। अभिगमन तिथि: 21 अक्टूबर, 2010

संबंधित लेख