वैजयंती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • वैजयंती अथवा बनवासी कर्नाटक राज्य के उत्तरी कनारा में स्थित नगर है। जिसका उल्लेख द्वितीय शती ई. के नासिक के अभिलेख में है।
  • यह एक रामायण कालीन नगर था।
  • रामायण में इसका उल्लेख है कि वैजयंत में जो दण्डकारण्य (दण्डकवन) का मुख्य नगर था, शंबर का राज्य था।
  • इन्द्र ने उससे युद्ध करने के लिए राजा दशरथ से सहायता माँगी थी।
  • दशरथ उस युद्ध में घायल हो गये थे और कैकेयी जो उनके साथ थी, उन्हें संग्राम स्थल से उनकी रक्षा करने के लिए हटा ले गई थी।
  • प्राण-रक्षा के उपलक्ष्य में दशरथ ने कैकेयी को दो वरदान देने का वचन दिया था, जो उसके बाद में माँग लिये थे।
  • सातवाहन काल में भी यह एक प्रमुख एवं समृद्ध नगर था।
  • कालान्तर में वैजयंती पर चुटुशातकर्णियों तथा कदम्बों का शासन रहा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख