अंबाजोगई महाराष्ट्र

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अंबाजोगई महाराष्ट्र राज्य में जीवंत नदी के तट पर बसा एक कस्बा है।

  • अंबाजोगई बीद ज़िले के एक ताल्लुक का मुख्यालय है।
  • नदी के दूसरे तट पर मोमिनाबाद नामक क़स्बा है।
  • नगर के आसपास हिंदू तथा जैन मंदिरों के खण्डहर हैं।
  • जीवंती के तट पर ही अंबाजोगई का प्रसिद्ध मंदिर है जो चट्टान में से काट कर बनाया गया है।
  • इसका मंडप 90 फुट X 45 फुट है।
  • यह मंदिर स्तंभों की चार पंक्तियों पर आधारित है।
  • मराठी कवि मुकुंदराम की समाधि भी यहां स्थित है।
  • अंबा के पंचम-जैनों के पूर्वज चालुक्यों के सामंत थे।
  • अंबाजोगई में एक प्राचीन मंदिर है जिसका निर्माण देवगरि-नरेश सिंहन के शासनकाल में हुआ था।
  • इस पर 1240 ई. का एक अभिलेख है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  • ऐतिहासिक स्थानावली| विजयेन्द्र कुमार माथुर | वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग | मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार, पृष्ठ संख्या - 7

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख