"तिरुअनंतपुरम पर्यटन": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) छो (Text replace - "स्त्रोत" to "स्रोत") |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 41: | पंक्ति 41: | ||
}} | }} | ||
[[चित्र:Ponmudi-Hills-Thiruvananthapuram.jpg|thumb|250px|[[पोनमुदी पर्वत]], तिरुअनंतपुरम<br /> Ponmudi Hills, Tiruvananthapuram]] | [[चित्र:Ponmudi-Hills-Thiruvananthapuram.jpg|thumb|250px|[[पोनमुदी पर्वत]], तिरुअनंतपुरम<br /> Ponmudi Hills, Tiruvananthapuram]] | ||
दक्षिण [[भारत]] में स्थित [[केरल]] की राजधानी [[तिरुअनंतपुरम]] को त्रिवेंद्रम के नाम से भी पुकारा जाता है। तिरुअनंतपुरम एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। देवताओं की नगरी के नाम से मशहूर इस शहर को [[महात्मा गांधी]] ने सदाबहार शहर की संज्ञा दी थी। इस शहर का नाम शेषनाग अनंत के नाम पर पड़ा जिनके ऊपर पद्मनाभस्वामी (भगवान [[विष्णु]]) विश्राम करते हैं। तिरुवनंतपुरम की सबसे बड़ी पहचान श्री [[ | दक्षिण [[भारत]] में स्थित [[केरल]] की राजधानी [[तिरुअनंतपुरम]] को त्रिवेंद्रम के नाम से भी पुकारा जाता है। तिरुअनंतपुरम एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। देवताओं की नगरी के नाम से मशहूर इस शहर को [[महात्मा गांधी]] ने सदाबहार शहर की संज्ञा दी थी। इस शहर का नाम शेषनाग अनंत के नाम पर पड़ा जिनके ऊपर पद्मनाभस्वामी (भगवान [[विष्णु]]) विश्राम करते हैं। तिरुवनंतपुरम की सबसे बड़ी पहचान श्री [[पद्मनाभस्वामी मंदिर]] है जो क़रीब 2000 साल पुराना है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद से यह शहर एक प्रमुख पर्यटक और व्यवसायिक केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ख़ूबसूरत तटों से आकर्षित होकर प्रतिवर्ष हज़ारों पर्यटक यहाँ खीचें चले आते हैं। | ||
==पर्यटन स्थल== | ==पर्यटन स्थल== | ||
तिरुअनंतपुरम पर कई पर्यटन स्थल है जो इस प्रकार है:- | तिरुअनंतपुरम पर कई पर्यटन स्थल है जो इस प्रकार है:- | ||
====<u>पद्मनाभ स्वामी मंदिर</u>==== | ====<u>पद्मनाभ स्वामी मंदिर</u>==== | ||
{{main| | {{main|पद्मनाभस्वामी मंदिर}} | ||
*तिरुअनंतपुरम का पद्मनाभ स्वामी मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का सबसे प्रमुख केंद्र है। | *तिरुअनंतपुरम का पद्मनाभ स्वामी मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का सबसे प्रमुख केंद्र है। | ||
*यहाँ की मान्यता है कि जहाँ भगवान [[विष्णु]] की प्रतिमा प्राप्त हुई थी यह मंदिर उसी स्थान पर स्थित है। | *यहाँ की मान्यता है कि जहाँ भगवान [[विष्णु]] की प्रतिमा प्राप्त हुई थी यह मंदिर उसी स्थान पर स्थित है। |
07:22, 14 जुलाई 2011 का अवतरण
तिरुअनंतपुरम पर्यटन
| |
विवरण | तिरुअनंतपुरम, शहर, भूतपूर्व त्रिवेंद्रम, केरल राज्य की राजधानी, दक्षिणी भारत में स्थित है। |
राज्य | केरल राज्य |
ज़िला | तिरुअनंतपुरम ज़िला |
भौगोलिक स्थिति | उत्तर- 08° 26′25' - पूर्व- 76° 55′25' |
मार्ग स्थिति | तिरुअनंतपुरम कोच्चि से 218 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। |
कब जाएँ | मानसून के बाद |
![]() |
तिरुअनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा |
![]() |
तिरुअनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन |
![]() |
सेंट्रल बस अड्डा |
क्या देखें | पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रावनकोर के महाराजा का महल, वेली झील, कोवलम का समुद्रतट, चित्रा कला दीर्घा, संग्रहालय आदि |
कहाँ ठहरें | तिरुअनंतपुरम प्रवास |
क्या ख़रीदें | पारंपरिक हस्तशिल्प जैसे ताँबे का सामान, बाँस का फर्नीचर, कथककली के मुखौटे और पारंपरिक परिधान आदि |
एस.टी.डी. कोड | 0471 |
![]() |
गूगल का मानचित्र |
अन्य जानकारी | केरल की स्थापना आज़ादी के बाद मालाबार एवं त्रावनकोर को मिलाकर की गई तब तिरुअनंतपुरम को राजधानी बनाया गया। |
तिरुअनंतपुरम | तिरुअनंतपुरम पर्यटन | तिरुअनंतपुरम ज़िला |

Ponmudi Hills, Tiruvananthapuram
दक्षिण भारत में स्थित केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम को त्रिवेंद्रम के नाम से भी पुकारा जाता है। तिरुअनंतपुरम एक आकर्षक पर्यटन स्थल है। देवताओं की नगरी के नाम से मशहूर इस शहर को महात्मा गांधी ने सदाबहार शहर की संज्ञा दी थी। इस शहर का नाम शेषनाग अनंत के नाम पर पड़ा जिनके ऊपर पद्मनाभस्वामी (भगवान विष्णु) विश्राम करते हैं। तिरुवनंतपुरम की सबसे बड़ी पहचान श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर है जो क़रीब 2000 साल पुराना है। अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने के बाद से यह शहर एक प्रमुख पर्यटक और व्यवसायिक केंद्र के रूप में स्थापित हुआ है। इसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और ख़ूबसूरत तटों से आकर्षित होकर प्रतिवर्ष हज़ारों पर्यटक यहाँ खीचें चले आते हैं।
पर्यटन स्थल
तिरुअनंतपुरम पर कई पर्यटन स्थल है जो इस प्रकार है:-
पद्मनाभ स्वामी मंदिर
मुख्य लेख : पद्मनाभस्वामी मंदिर
- तिरुअनंतपुरम का पद्मनाभ स्वामी मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का सबसे प्रमुख केंद्र है।
- यहाँ की मान्यता है कि जहाँ भगवान विष्णु की प्रतिमा प्राप्त हुई थी यह मंदिर उसी स्थान पर स्थित है।
- भगवान विष्णु को देश में समर्पित 108 दिव्य देशम मंदिर हैं। यह मंदिर उनमें से एक है।
- सन 1733 ई. में इस प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण त्रावनकोर के महाराजा मार्तड वर्मा ने करवाया था।
त्रावनकोर महल

Vellayani Lake, Thiruvananthapuram
मुख्य लेख : त्रावनकोर महल तिरुअनंतपुरम
- त्रावनकोर के महाराजा का महल मंदिर के निकट ही स्थित है।
- इस महल का निर्माण महाराजा 'स्वाति तिरुनल बलराम वर्मा' द्वारा कराया गया था।
वेली टूरिस्ट विलेज
मुख्य लेख : वेली टूरिस्ट विलेज तिरुअनंतपुरम
- तिरुअनंतपुरम का बेली टूरिस्ट विलेज एक आधुनिक पर्यटन आकर्षण कहा जा सकता है।
- यहाँ वेली लगून एवं उसके साथ ही विकसित मनमोहक पार्क एक सुंदर पिकनिक स्पॉट है।
वेली झील
मुख्य लेख : वेली झील तिरुअनंतपुरम

Chandrasekharan Nair Football Stadium, Tiruvananthapuram
- हरे-भरे वृक्षों से घिरी वेली झील झील की सुंदरता हर दिशा से अलग नज़र आती है।
- यहाँ सागरतट के पास वेली झील और अरब सागर का संगम भी दिखाई देता है।
- झील के पास विशाल उद्यान में कुछ झूले भी हैं।
शंखमुघम सागरतट
मुख्य लेख : शंखमुघम सागरतट तिरुअनंतपुरम
- शंखमुघम सागरतट शहर से 8 किमी दूर एयरपोर्ट के निकट है।
- जहाँ शाम के समय ही रौनक रहती है।
- यहाँ से पर्यटकों को सूर्यास्त का मनोहारी दृश्य देखने को मिलता है।
- तट के सामने एक छोटे से पार्क में जलपरी की मनभावन मूर्ति है।

Lighthouse, Kovalam Beach
कोवलम तट
मुख्य लेख : कोवलम तट तिरुअनंतपुरम
- कोवलम का समुद्र तट, तिरुअनंतपुरम का सबसे महत्त्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।
- तिरुअनंतपुरम की यात्रा कोवलम बीच देखे बिना अधूरी है।
- यह शहर से 16 कि.मी. दक्षिण की ओर स्थित है।
- कोवलम अपने आप में संपूर्ण पर्यटन स्थल है।
- यह भारत के उन गिने-चुने सागर तटों में से एक है जो विश्व पर्यटन मानचित्र पर पहचान रखते हैं।
- कोवलम समुद्र तट की सुंदरता किसी को बांध लेने में सक्षम है।

Kovalam, Kerala
श्रीचित्रा कला दीर्घा
मुख्य लेख : श्रीचित्रा कला दीर्घा तिरुअनंतपुरम
- श्रीचित्रा कला दीर्घा नेपियर संग्रहालय के निकट ही स्थित है।
- 1935 में स्थापित इस दीर्घा का भवन भी उत्कृष्ट वास्तुशिल्प वाला है।
- यह कला दीर्घा कला प्रेमियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
संग्रहालयों का गढ़
- महात्मा गांधी मार्ग मंदिर क्षेत्र के बाहर है।
- संग्रहालय एवं चिड़ियाघर इसके उत्तरी छोर के निकट है।
- यहाँ पहुँचकर लगता है जैसे शहर के मध्य किसी छोटे जंगल में आ गए हैं।
कुतिरामलिका पैलेस संग्रहालय
मुख्य लेख : कुतिरामलिका पैलेस संग्रहालय तिरुअनंतपुरम
- महल के एक भाग में कुतिरामलिका पैलेस संग्रहालय देखने लायक़ है।
- इस संग्रहालय में सुंदर चित्र, काष्ठ नक़्क़ाशी के नमूने, राजपरिवार से संबंधित अनेक मूल्यवान वस्तुएँ, काष्ठ प्रतिमाएं, सिक्के आदि प्रदर्शित हैं।
नेपियर संग्रहालय

Napier Museum, Thiruvananthapuram
मुख्य लेख : नेपियर संग्रहालय तिरुअनंतपुरम
- नेपियर संग्रहालय का भवन भारतीय सीरियन वास्तुशैली में बना है जो 1853 में बनाया गया था।
- संग्रहालय में शामिल कई चीज़ें दर्शकों को प्रभावित करती हैं।
प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय
मुख्य लेख : प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय तिरुअनंतपुरम
- प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय चित्रा कला दीर्घा के निकट ही है|
- जहाँ राज्य के प्राकृतिक इतिहास से जुड़ी वस्तुएँ देखी जा सकती हैं।
कन्नाकुन्नु महल
मुख्य लेख : कन्नाकुन्नु महल तिरुअनंतपुरम
- नेपिअर संग्रहालय से 800 मी. उत्तर पूर्व में स्थित कन्नाकुन्नु महल केरल सरकार से संबंद्ध है।
- एक छोटी-सी पहाड़ी पर बने इस महल का निर्माण श्री मूलम तिरुनल राजा के शासन काल में हुआ था।
- इस महल की आंतरिक सजावट के लिए ख़ूबसूरत दीपदानों और शाही फर्नीचर का प्रयोग किया गया है।
चाचा नेहरू बाल संग्रहालय
मुख्य लेख : चाचा नेहरू बाल संग्रहालय तिरुअनंतपुरम
- चाचा नेहरू बाल संग्रहालय बच्चों के आकर्षण का केंद्र है।
- इसकी स्थापना 1980 में की गई थी।
- यह सिटी सेंट्रल बस स्टेशन से 1 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
तिरुवनंतपुरम वेधशाला
मुख्य लेख : तिरुवनंतपुरम वेधशाला
- तिरुवनंतपुरम वेधशाला तिरुवनंतपुरम के संग्रहालय परिसर में स्थित है।
- महाराजा स्वाति तिरुल ने 1837 में इसका निर्माण करवाया था।
- यह भारत की सबसे पुरानी वेधशालाओं में से एक है।
चिड़ियाघर
मुख्य लेख : चिड़ियाघर तिरुअनंतपुरम
- पी.एम.जी. जंक्शन के पास स्थित यह चिड़ियाघर भारत का दूसरा सबसे पुराना चिड़ियाघर है।
- 55 एकड़ में फैला यह जैविक उद्यान वनस्पति उद्यान का हिस्सा है।
- इसका निर्माण 1857 ई. में त्रावणकोर के महाराजा द्वारा बनाए गए संग्रहालय के एक भाग के रूप में हुआ था।
वाइजिनजाम
मुख्य लेख : वाइजिनजाम तिरुअनंतपुरम
- तिरुवनंतपुरम से17 किलोमीटर दूर वाइजिनजाम मछुआरों का गांव है.
- यह आयुर्वेदिक चिकित्सा और बीच रिजॉर्ट के लिए प्रसिद्ध है।
- वाइजिनजाम का एक अन्य आकर्षण चट्टान को काट कर बनाई गई गुफा है जहां विनंधरा दक्षिणमूर्ति का एक मंदिर है।
अट्टुकल पोंगल
मुख्य लेख : अट्टुकल पोंगल
- यह महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक प्रसिद्ध उत्सव है।
- यह उत्सव तिरुवनंतपुरम से 2 किलोमीटर दूर देवी के प्राचीन मंदिर में मनाया जाता है।
- 10 दिनों तक चलने वाले पोंगल उत्सव की शुरूआत मलयालम माह मकरम-कुंभम (फ़रवरी-मार्च) के भरानी दिवस (कार्तिक चंद्र) को होती है।
तिरुवनंतपुरम के निकटतम दर्शनीय स्थल
अगस्त्यकूडम
मुख्य लेख : अगस्त्यकूडम तिरुअनंतपुरम
- ऐसा माना जाता है कि यह त्रृषि अगस्त्य का निवास स्थान था।
- समुद्रतल से 1890 मी. ऊपर स्थित यह जगह केरल का दूसरा सबसे ऊंचा स्थान है।
- सहाद्री पर्वत श्रृंखला का हिस्सा अगस्त्यकूडम के जंगल अपने यहां मिलने वाली जड़ी बूटियों और वनस्पति के लिए जाना जाता हैं।
नेय्यर वन्यजीव अभयारण्य
मुख्य लेख : नेय्यर वन्यजीव अभयारण्य तिरुअनंतपुरम
- तिरुवनंतपुरम से 30 किलोमीटर दूर स्थित यह जगह पश्चिमी घाट पर स्थित है।
- यहाँ की झील और बांध पर्यटकों को बहुत लुभाते हैं।
- अभयारण्य की स्थापना 1958 में की गई थी।
- इसका क्षेत्रफल 123 वर्ग किलोमीटर में फैला है।[1]
अन्य दर्शनीय स्थल

Legislative Assembly Of Kerala
- विज्ञान एवं तकनीक संग्रहालय
- जैव तकनीक संग्रहालय
- प्रियदर्शिनी प्लैनेटोरियम
- सचिवालय भवन भी देखने लायक़ है। यह स़फेद इमारत रोमन वास्तुशैली में निर्मित है।
- आक्कुलम पर्यटन केंद्र
- तिरुवल्लभ नौका विहार
- पद्मानाभपुरम तथा
- मिनी हिल स्टेशन पोनमुड़ी है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ देवताओं की नगरी के नाम से मशहूर (हिन्दी) यात्रा सलाह। अभिगमन तिथि: 19 अक्टूबर, 2010।
संबंधित लेख