कालीबंगा संग्रहालय
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति

कालीबंगा संग्रहालय हनुमानगढ़ नगर, राजस्थान में स्थित है।
- यह संग्रहालय 1961-69 के बीच की गई हड़प्पा की खुदाई से प्राप्त वस्तुओं को रखने के लिए 1983 में स्थापित किया गया था।
- कालीबंगा संग्रहालय हनुमानगढ़ से लगभग बीस किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
- इस संग्रहालय में कई प्रकार की प्राचीन वस्तुएँ रखी हुई हैं।
- इस संग्रहालय में पात्रों और पुरावशेष को 3 दीर्घाओं में प्रदर्शित किया गया है।
- एक दीर्घा हड़प्पा पूर्व अवशेषों को दर्शाती हैं।
- अन्य दो दीर्घाएँ हड़प्पा कलावस्तुओं को समर्पित हैं।
- इस संग्रहालय का मुख्य आकर्षण हड़प्पा मुद्राएँ, चूड़ियाँ, टेराकोटा की वस्तुएँ, टेराकोटा की मूर्तियाँ, ईंटें, चक्की, पत्थर की गेंदें तथा प्रसिद्ध छह भवनों वाली पात्र-निर्माणशाला शामिल हैं।
- कालीबंगा संग्रहालय में विभिन्न समान जैसे आभूषण, खिलौने और पुराने शहरों की तस्वीरें और बरतन आदि देखे जा सकते हैं।
|
|
|
|
|