अनिल कपूर का परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
अनिल कपूर विषय सूची
अनिल कपूर का परिचय
अनिल कपूर
प्रसिद्ध नाम अनिल कपूर
जन्म 24 दिसम्बर, 1959
जन्म भूमि चेंबूर, मुंबई
अभिभावक पिता- सुरिंदर कपूर माता- निर्मल कपूर
पति/पत्नी सुनीता कपूर
संतान बेटी- सोनम कपूर, रिया कपूर; बेटा- हर्षवर्धन
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र अभिनेता, निर्माता
मुख्य फ़िल्में 'मेरी जंग', 'जांबाज', 'कर्मा', 'मिस्टर इंडिया', 'तेज़ाब', 'राम लखन', 'घर हो तो ऐसा', 'बेटा'
विद्यालय ऑवर लेडी ऑफ़ परपिच्‍युल सकर हाईस्‍कूल, सेंट जेवियर कॉलेज
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी अनिल कपूर अपने कॅरियर और परिवार में से हमेशा परिवार को प्राथमिकता देते हैं।
अद्यतन‎

हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत 1979 में उमेश मेहरा की फ़िल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से की थी। इस फ़िल्म में उन्होंने सहायक अभिनेता की भूमिका निभाई थी।

अनिल कपूर का जन्‍म 24 दिसम्बर, 1959 को चेंबूर, मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरिंदर कपूर और मां का नाम निर्मल कपूर है। उनके दो भाई हैं- बड़े भाई का नाम बोनी कपूर और छोटे भाई का नाम संजय कपूर है। वह अपने परिवार को अपने कॅरियर से भी ज़्यादा महत्त्व देते हैं।[1]

शिक्षा

उन्‍होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ऑवर लेडी ऑफ़ परपिच्‍युल सकर हाईस्‍कूल, चेंबूर से की थी। इसके बाद उन्‍होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, मुंबई से पढ़ाई की।

विवाह

अनिल कपूर के विवाह से उनके परिवार वालों को कभी आपत्ति नहीं थी, लेकिन इससे अनिल के बॉलीवुड के दोस्तों को आपत्ति थी। लेकिन दो बार शादी की तारीख़ टालने के बाद सुनीता ने भी साफ़ कह दिया कि अब आगे ऐसे नहीं चलेगा। फिर ठंडे दिमाग से सोचने के बाद अनिल ने तय कर लिया। तब 19 मई, 1984 को अनिल और सुनीता एक दूसरे के हो गए। अनिल और सुनीता के तीन बच्‍चे हैं- दो बेटियाँ- सोनम कपूर और रिया कपूर और एक बेटा- हर्षवर्धन।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अनिल कपूर का जीवन परिचय (हिंदी) achhigyan.com। अभिगमन तिथि: 24 जून, 2017।

संबंधित लेख

अनिल कपूर विषय सूची