कबीर बेदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
कबीर बेदी
कबीर बेदी
पूरा नाम कबीर बेदी
जन्म 16 जनवरी, 1946
जन्म भूमि लाहौर, तत्कालीन पंजाब (अब पाकिस्तान)
अभिभावक पिता- प्यारेलाल सिंह बेदी

माता- फ्रेडा बेदी

पति/पत्नी चार- प्रोतिमा बेदी, सुसन ऐनी, निक्की बेदी, परवीन दोसांझ
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी और हॉलीवुड सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'खून भरी मांग', 'मोहन-जोदारो', 'कोहराम', 'तलाश', 'रुद्राक्ष', 'मैं हूँ न', 'काइट', 'साहेब बीवी गैंगस्टर' आदि।
शिक्षा स्नातक
विद्यालय शेरवुड कॉलेज, नैनीताल, उत्तराखंड

सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली

प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
डेब्यू हलचल (1971)
अन्य जानकारी कबीर बेदी भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में शुरुआत की, हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया और यूरोप में एक बेहतरीन स्टार के रूप में उभरे।

कबीर बेदी (अंग्रेज़ी: Kabir Bedi, जन्म- 16 जनवरी, 1946) भारतीय फिल्म अभिनेता हैं, जो सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि यूनाइटेड स्टेट और इटली में भी सक्रिय हैं। कबीर बेदी को हिंदी सिनेमा में खलनायक की भूमिका के लिए प्रमुख तौर पर जाना जाता है। वह अब तक कई फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभा चुके हैं, जिनमें 'खून भरी मांग', 'मोहन-जोदारो', 'साहेब बीवी गैंगस्टर' आदि प्रमुख है।

परिचय

कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी, 1946 को एक सिक्ख परिवार में लाहौर (तत्कालीन पंजाब का हिस्सा, अब पाकिस्तान) में हुआ था। उनके पिता बाबा प्यारेलाल सिंह बेदी, एक पंजाबी सिक्ख, लेखक और दार्शनिक थे। उनकी माता फ्रेडा बेदी एक ब्रिटिश महिला थीं जो इंग्लैंड के डर्बी में पैदा हुई थीं। कबीर बेदी ने शेरवुड कॉलेज, नैनीताल, उत्तराखंड में अपनी स्कूली शिक्षा और सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

विवाह

कबीर बेदी ने चार विवाह किये हैं, जिनसे उन्हें तीन संतान हैं -पूजा बेदी, सिद्दार्थ और एडम। कबीर बेदी की पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई थी, जो कि एक ओडिशी नृत्यांगना थी, कबीर-प्रोतिमा की बेटी पूजा बेदी हैं, जो कि एक एक कोलमनिस्ट हैं। उनके दूसरे बेटे सिद्धार्थ थे, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्नेगी मेलॉन विश्वविद्यालय शिक्षा हेतु गये थे, जहां उन्हें स्किज़ोफ्रेनिया बीमारी हो गयी और फिर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

प्रोतिमा से शादी के बाद कबीर बेदी और फिल्म अभिनेत्री परवीन बॉबी के प्रेम संबंध की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी। वर्ष 1990 में कबीर बेदी ने निक्की बेदी से शादी रचाई, जो कि एक टीवी रेडियो प्रेजेंटर थी। दोनों का तलाक वर्ष 2005 में हो गया। इसके बाद कबीर बेदी ने अपने 70वें जन्मदिन पर परवीन दोसांझ से शादी रचाई।

कॅरियर

  • कबीर बेदी ने भारतीय रंगमंच से अपना कॅरियर शुरू किया और फिर हिंदी फिल्मों में चले गए।
  • वह भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने हिंदी फिल्मों में शुरुआत की, हॉलीवुड की फिल्मों में काम किया और यूरोप में एक बेहतरीन स्टार के रूप में उभरे।
  • जेम्स बॉण्ड की फिल्म ‘Octopussy’ (1983) में उन्होंने सहयोगी खलनायक गोबिंदा की भूमिका निभाई थी। वह पहले बॉलीवुड अभिनेता हैं, जिन्होंने जेम्स बॉण्ड की फिल्म में एक खलनायक की भूमिका निभाई थी।
  • उन्होंने लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो ‘द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल’ में एक वर्ष तक प्रिंस उमर रशीद के रूप में कार्य किया।
  • कबीर बेदी को इतालवी गणराज्य द्वारा उच्चतम नागरिक सम्मान के रूप में ‘Ordine al Merito Della Repubblica Italiana’ के Cavaliere (Knight) के ख़िताब से सम्मानित किया गया है।
  • वर्ष 2007 में कबीर बेदी ने एक इतालवी रेडियो शो ‘Ch@t’ में अभिनय किया, जहां उन्होंने उसी नाम से एक भारतीय टीवी शो ‘Sandokan’ को दोहराया।
  • उन्होंने ‘प्रिंस ऑफ फारस: द सैंड्स ऑफ टाइम (2010)’ के हिंदी संस्करण में सर बेन किंग्सले के चरित्र ‘निजाम’ की आवाज को डब किया था।

प्रसिद्ध फ़िल्में

कबीर बेदी अभिनीत मुख्य फ़िल्में हैं- हलचल, सीम, सजा, इश्क इश्क इश्क, कच्चे धागे, अशांति, खून भरी मांग, मेरा शिकार ,आखरी कसम, कुर्बान, यलगार, मोहन-जोदारो, आतंक ही आतंक, क्रांति, मै हूं ना, काइट्स, शैब बीवी और गैंगस्टर आदि।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख