गौरीशिखर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गौरीशिखर हिमालय पर्वत का एक शिखर है, जिसका उल्लेख महाभारत, वनपर्व के अंतर्गत तीर्थयात्रा प्रसंग में हुआ है-
'ततो गच्छेत धर्मज्ञ: तीर्थसेवनतत्पर: शिखरं वै महादेव्या गौर्या स्त्रैलोक्यविश्रुतम्।"[1]
- इसका उल्लेख हिमालय पर स्थित 'पितामह सर'[2] के पश्चात् है।
- गौरीशिखर को इस उल्लेख में महादेव-पार्वती के नाम से प्रसिद्ध बताया गया है।
- इस शिखर पर[3] 'स्तनकुंड' नामक सरोवर का भी उल्लेख है-
'समासाद्य नरश्रेष्ठ स्तनकुंडेषु संविशेत्।'
- गौरीशिखर प्रसिद्ध 'गौरीशंकर' की चोटी जान पड़ती है।[4]
|
|
|
|
|