पल्लवी जोशी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
पल्लवी जोशी
पल्लवी जोशी
पूरा नाम पल्लवी जोशी
जन्म 4 अप्रॅल, 1969
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र
पति/पत्नी विवेक अग्निहोत्री
संतान दो
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी सिनेमा तथा दूरदर्शन
प्रसिद्धि अभिनेत्री, फ़िल्म निर्माता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी पल्लवी जोशी ने बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काफी काम किया। वह 'भारत एक खोज', 'जुस्तजू', 'अल्पविराम', 'मृगनयनी', 'तलाश', 'इम्तेहान' और 'आरोहन' में नजर आईं।
अद्यतन‎

पल्लवी जोशी (अंग्रेज़ी: Pallavi Joshi, जन्म- 4 अप्रॅल, 1969, मुम्बई, महाराष्ट्र) भारतीय फ़िल्म तथा टेलीविजन अभिनेत्री हैं। उन्हें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में 'स्पेशल जूरी अवार्ड' से भी सम्मानित किया गया है। पल्लवी जोशी ने कम उम्र में ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था। उन्होंने बाल कलाकार के रूप में 'बदला' और 'आदमी सड़क का' जैसी फ़िल्मों में अभिनय किया। उसके बाद बॉलीवुड में कई फिल्‍में की और बॉलीवुड में नाम कमाया। पल्लवी जोशी को फ़िल्म 'द ताशकन्‍द फाइल्‍स' के लिए बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस का 67वां राष्ट्रिय फ़िल्म पुरस्कार मिला है।

परिचय

पल्लवी जोशी का जन्म 4 अप्रैल, 1969 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उन्होंने कम उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर 'नाग मेरे साथी', 'रक्षाबंधन', 'आदमी सड़क का' और हेमा मालिनी की फ़िल्म 'ड्रीम गर्ल' जैसी फ़िल्मों में काम किया। बाल कलाकार के तौर पर भी उनके काम को काफी पसंद किया गया। उन्होंने भारतीय फ़िल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री से विवाह किया। उनके दो बच्चे हैं। वह बाल अभिनेता मास्टर अलंकार (जोशी) की बहन हैं।

फ़िल्में

इसके बाद पल्लवी जोशी ने कई आर्ट फ़िल्मों में काम किया, जिसमें 'रुक्मावती की हवेली', 'सूरज का सातवां घोड़ा', 'त्रिशाग्नी' और 'रिहाई' जैसी फ़िल्में शामिल हैं। इसके अलावा वो 'सौदागर', 'पनाह' और 'मुजरिम' जैसी बड़े बजट की फ़िल्मों में भी दिखीं। हिंदी फ़िल्मों के साथ- साथ पल्लवी जोशी ने गुजराती, मलयालम और मराठी फ़िल्मों में भी काम किया।

टीवी सीरियल

पल्लवी जोशी ने बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काफी काम किया। वह 'भारत एक खोज', 'जुस्तजू', 'अल्पविराम', 'मृगनयनी', 'तलाश', 'इम्तेहान' और 'आरोहन' में नजर आईं। इसके अलावा वह 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में एंकर भी रह चुकी हैं।

पुरस्कार व सम्मान

साल 1988 में रिलीज हुई फ़िल्म 'अंधा युद्ध' में पल्लवी जोशी ने दिव्यांग लड़की का सपोर्टिंग रोल निभाया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के फ़िल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसके अलावा 41वें नेशनल अवॉर्ड में उन्होंने स्पेशल जूरी अवॉर्ड जीता था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख