ऐश्वर्या राय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
ऐश्वर्या राय विषय सूची
ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय
पूरा नाम ऐश्वर्या राय बच्चन
प्रसिद्ध नाम ऐश्वर्या राय
अन्य नाम ऐश
जन्म 1 नवंबर, 1973
जन्म भूमि मंगलोर, कर्नाटक
अभिभावक कृष्णराज राय और वृंदा राय
पति/पत्नी अभिषेक बच्चन
संतान पुत्री (आराध्या बच्चन)
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री
मुख्य फ़िल्में 'ताल', 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम', 'गुरु', 'ब्राइड एंड प्रिजुडिस', 'सरकार राज', 'रेनकोट', 'जोधा अकबर', 'धूम 2', 'ऐ दिल है मुश्किल' आदि।
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (2 बार), आइफा दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
प्रसिद्धि अभिनेत्री, मॉडल
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन
अन्य जानकारी ऐश्वर्या राय ने 1994 में 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी।
अद्यतन‎

ऐश्वर्या राय बच्चन (अंग्रेज़ी: Aishwarya Rai Bachchan, जन्म- 1 नवंबर 1973 मंगलोर, कर्नाटक) हिन्दी फ़िल्म जगत् की उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने बॉलीवुड को अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी विशेष पहचान दिलायी। 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने विश्व सुन्दरी प्रतियोगिता जीती थी। ऐश्वर्या राय ने हिन्दी के अलावा तेलुगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेज़ी फ़िल्मों में भी काम किया है।

जीवन परिचय

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। बचपन में वह वास्तुकार बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उनका रुझान मॉडलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। ऐश्वर्या में अपनी पढाई संता क्रूज़ में आर्य विद्या मंदिर से की और कॉलेज की पढाई जय हिंद कॉलेज और रुपारेल कॉलेज से की। स्कूल के दिनों से ही उन्होंने शास्त्रीय नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी।

फ़िल्मी सफ़र

वर्ष 1997 में ऐश्वर्या राय ने अपने सिने कैरियर की शुरुआत तमिल फ़िल्म "इरुवर" से की। जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित किया। इस विवादस्पद फ़िल्म में उन्हें दक्षिण भारत के जाने माने अभिनेता मोहन लाल के साथ काम करने का मौक़ा मिला। विवाद के कारण इसे व्यावसायिक सफलता तो नहीं मिली लेकिन ऐश्वर्या राय ने अपने दमदार अभिनय से समीक्षकों का दिल जीत लिया और वे सर्वश्रेष्ठ नावोदित अभिनेत्री ख़िताब जीतने में जरुर सफल रही। फ़िल्म इरुवर को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। वर्ष 1997 में ही ऐश्वर्या राय ने बॉलीवुड में भी क़दम रखा और बॉबी देओल के साथ "और प्यार हो गया" में काम किया। दुर्भाग्य से यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर विफल साबित हुई। इसके बाद 1998 में ऐश्वर्या राय ने एस.शंकर की तमिल फ़िल्म "जीन्स" में काम किया। इस फ़िल्म की व्यावसायिक सफलता के बाद ऐश्वर्या राय फ़िल्म इंडस्ट्री में कुछ हद तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गयी।

सम्मान और पुरस्कार

वर्ष 2009 में फ़िल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या राय के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उसी साल उन्होंने "आर्डर ऑफ़ फ्रांस" का ख़िताब भी मिला पर उन्होंने लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार थे और वे चाहती थीं कि उनका पूरा परिवार उस समारोह में हो। जून 2009 में उन्हें आइफा और दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ख़िताब मिला। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद अपने पारिवारिक दायित्व को देखते हुये उन्होंने फ़िल्मों में काम करना काफ़ी कम कर दिया। 1999 में ऐश्वर्या ने विश्व भ्रमण में बॉलीवुड के प्रचार में हिस्सा लिया था। उनके साथ आमिर खान, रानी मुखर्जी, अक्षय खन्ना और ट्विंकल खन्ना थे। 2003 में ऐश कान्स फ़िल्म फेस्टिवल में जूरी बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनी। उन्होंने और भी कई सरकारी समाज सेवी कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया हुआ है।

रोचक तथ्य

  • ख़ूबसूरत ऐश्वर्या रॉय बच्चन को अपने शरीर में एक कमी नज़र आती है। उन्हें अपने दाँत पसंद नहीं हैं। उनके मुताबिक़ वे ज़रूरत से ज़्यादा बड़े हैं, लेकिन हँसते समय वे उन्हें छिपाती नहीं हैं।
  • हॉलीवुड की प्रसिद्ध हिरोइन 'जूलिया राबर्ट्‍स' ने ऐश्वर्या को संसार की सबसे सुन्दर महिला माना है।
  • ऐश्वर्या का नाम जब मिस वर्ल्ड के लिए घोषित हुआ, तो उन्होंने मासूमियत से अपनी हथेलियों के बीच चेहरा छिपा लिया। ऐश की आँखों में खुशी के आँसू थे।
  • मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा से मिलने राष्ट्रपति भवन गईं। उन्होंने डॉ. शर्मा और श्रीमती विमला शर्मा के पैर छूकर प्रणाम किया। ऐश के अनुसार- ‘ऐसा महसूस हुआ, जैसे अपने दादा-दादी के पैर छू रही हूँ।’
  • ऐश्वर्या ने अपनी विश्व की सबसे आकर्षक आँखों को मरणोपरांत दान करने की घोषणा की है। वे नेत्रदान का अभियान भी संचालित करती हैं।
  • ऐश को मॉडल बनाने का श्रेय उनके अंग्रेज़ी के प्रोफेसर को है, जो पढ़ाने के साथ-साथ ऐश के फ़ोटो उतारने में भी दिलचस्पी रखते थे।
  • नब्बे के दशक में एक शीतल पेय के विज्ञापन में छरहरी-सी मासूम लड़की आमिर ख़ान के साथ क्या दिखाई दी, चारों तरफ शोर मच गया।
  • मॉडलिंग के कैरियर के दौरान मुम्बई का फ़ैशन-वर्ल्ड ऐश को रैम्प पर केटवॉक करते देख उन पर लट्टू हो गया और सभी ऐश के बारे में ज़्यादा से ज़्यादा जानने के लिए उत्सुक हो गए।
  • राजेश खन्ना अभिनीत ‘आनंद’ ऐश को बेहद पसंद है। गुरुदत्त, राजकपूर और ऋषिकेश मुखर्जी ऐश के पसंदीदा फ़िल्मकार हैं।
  • ख़ूबसूरत ऐश मधुबाला, नर्गिस और माधुरी दीक्षित की सुंदरता पर फिदा हैं। अभिषेक बच्चन से भले ही उन्होंने शादी की हो, लेकिन हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज उनके सपनों के राजकुमार हैं।
  • ऐश को सादा खाना पसंद है- दाल, चावल और सब्जियाँ
  • मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान नेल्सन मंडेला ने ऐश्वर्या से उसके जैसा सुंदर दक्षिणी अफ्रीकी दूल्हा ढूँढने का वादा किया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख