9 जनवरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 जनवरी वर्ष का 9 वाँ दिन है। साल में अभी और 356 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 357 दिन)

9 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2020 - भारतीय रिज़र्व बैंक ने केवाईसी नियमों में संशोधन किया। संशोधन के बाद नया मानदंड वित्तीय संस्थानों को वीडियो-आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया का उपयोग करने की अनुमति देता है। यह कदम बैंकों और ऋण देने वाले संस्थानों को दूर बैठे हुए ग्राहकों की पहचान करने में मदद करेगा।
    • सबसे पहले एचडीएफ़सी बैंक ने माईएप्स (myApps) एप्लिकेशन लॉन्च किया। इस ऐप का उद्देश्य भारत में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।
    • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने यूरोपीय संघ (ईयू) के सदस्यों को चावल निर्यात के लिए निर्यात नीति में संशोधन किया।
    • अरुणाचल प्रदेश विधानसभा ने एक नया लोगो/प्रतीक चिन्ह अपनाया।
  • 2012 - लियोनेल मेसी ने लगातार दूसरे वर्ष फीफा का बैलोन डी ओर (सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर) पुरस्कार जीता।
  • 2011 - ईरान एयर की फ्लाइट नं 277 दुर्घटनाग्रस्त, 77 लोगों की मौत।
  • 2010 - सीबीआई ने हरियाणा सरकार द्वारा रुचिका मामलें में जांच किए जाने का अनुरोध स्वीकार कर लिया।
  • 2009 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • 2008 -
    • हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री 'प्रेम कुमार धूमल' ने अपने मंत्रिमण्डल में नौ मंत्रियों को शामिल किया।
    • श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
  • 2007 - जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
  • 2005 -
    • अराफात को 'फिलिस्तीनी लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन' के शीर्ष पद से हटाने के लिए चुनाव।
    • पी.एल.ओ. के अध्यक्ष महमूद अब्बास फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति चुनाव में विजयी।
  • 2001 - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
  • 1991 - अमेरिकी और इराकी प्रतिनिधियों की ओमान पर इराकी कब्जे के सम्बंध में जेनेवा शांति बैठक में मुलाकात।
  • 1982 - पहला भारतीय वैज्ञानिक दल अंटार्कटिका पहुंचा।
  • 1970 - सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
  • 1941 - यूरोपीय देश रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट में छह हजार यहूदियाें की हत्या।
  • 1923 - जुआन डि ला सिएर्वा ने पहली 'ऑटोगायरो फ्लाइट' का निर्माण किया।
  • 1918 -
    • भालू घाटी के युद्ध: रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध 'बैटल ऑफ बियर वैली' का आगाज़ हुआ।
    • रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध (बैटल ऑफ़ बियर वैली) का आगाज।
  • 1915 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद अब मुंबई पहुंचे।
  • 1914 - महात्मा गाँधी दक्षिण अफ़्रीका से भारत लौटे।
  • 1816 - सर हम्फ्री डैवी ने खदानकर्मियों के लिए पहले 'डैवी लैम्प' का परीक्षण किया।
  • 1792 - तुर्की और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1768 - फिलिप एस्टले ने पहले 'मॉर्डन सर्कस' का प्रदर्शन किया।
  • 1718 - फ्रांस ने स्पेन के ख़िलाफ़ लड़ाई की घोषणा की।
  • 1431 - फ्रांस में 'जोन ऑफ आर्क' के विरुद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।

9 जनवरी को जन्मे व्यक्ति

9 जनवरी को हुए निधन

9 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख