6 दिसंबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 6 दिसंबर वर्ष का 340 वाँ (लीप वर्ष में यह 341 वाँ) दिन है। साल में अभी और 25 दिन शेष हैं।

6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - मिस्र में प्रदर्शन के दौरान सात लोग मारे गये और 770 घायल हुए।
  • 2008 - केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारतचीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगाँव में प्रारम्भ हुआ।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिक्ख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
  • 2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को 'एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर' ख़िताब दिया गया।
  • 2001 - अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
  • 1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फ़रार।
  • 1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
    • ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के राष्ट्रपति चुने गये।
  • 1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
  • 1992 - अयोध्या का विवादित बाबरी मस्जिद ढांचा गिराया गया। इसके फलस्वरूप हुई हिंसा में करीब 400 लोग मारे गये।
  • 1990 - युद्ध टालने के प्रयासों के तहत इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने इराक और कुवैत में बंधक बनाये गये सभी विदेशी बंधकों की रिहाई का आदेश दिया।
  • 1983 - इजरायल की राजधानी यरुशलम में एक बस धमाके में छह नागरिकों की मौत।
  • 1978 - यूरोपीय देश स्पेन में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1946 - हाेमगार्ड संगठन की स्थापना की गई।
  • 1926 - फ़िराक़ गोरखपुरी अपने साहित्यिक जीवन के आरंभिक समय में ब्रिटिश सरकार के राजनीतिक बंदी बनाए गए थे।
  • 1917 - फिनलैंड ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1907 - भारत के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित डकैती की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई।

6 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

6 दिसंबर को हुए निधन

6 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • नागरिक सुरक्षा दिवस
  • होमगार्ड स्थापना दिवस

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख