5 नवंबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 5 नवंबर वर्ष का 309 वाँ (लीप वर्ष में यह 310 वाँ) दिन है। साल में अभी और 56 दिन शेष हैं।

5 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1556 - पानीपत के दूसरे युद्ध में मुग़ल शासक अकबर ने हेमू को हराया।
  • 1630 - स्पेन और इंग्लैंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
  • 1639 - मैसाच्युसेट्स में पहले डाकघर की स्थापना।
  • 1678 - जर्मनी की विशेष सेना ब्रैंडनबर्गर्स ने स्वीडन में ग्रीफ्सवाल्ड शहर पर क़ब्ज़ा जमाया।
  • 1725 - स्पेन और आस्ट्रिया ने गुप्त समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1811 - स्पेन के खिलाफ मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर का प्रथम स्वतंत्रता संघर्ष।
  • 1854 - क्रीमिया के युद्ध में ब्रिटिश और फ्रांस की संयुक्त सेना ने इकेरमान में रूसी सेना को पराजित किया।
  • 1872 - उल्येसेस एस ग्रांट अमेरिका के दूसरी बार राष्ट्रपति निर्वाचित।
  • 1914 - इंग्लैंड एवं फ्रांस द्वारा तुर्की के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
  • 1920 - 'इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी' की स्थापना।
  • 1930 - अमेरिका के महान् साहित्यकार सिन्क्लेयर लेविस को उनकी कृति ‘बाबित्त’ के लिये साहित्य का नोबल पुरस्कार मिला।
  • 1951 - नावेदा परमाणु परीक्षण केंद्र में अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1961 - भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने न्यूयार्क की यात्रा की।
  • 1976 - सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
  • 1985 - 24 वर्ष तक शासन करने के बाद तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस न्येरेरे द्वारा पदत्याग।
  • 1995 - इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
  • 1999 - वेस्टइंडीज के महानतम तेज गेंदबाज़ मैल्कम मार्शल का निधन।
  • 2001 - भारत तथा रूस ने अफ़ग़ान सरकार में तालिबान की भागीदारी नामंजूर की।
  • 2002 - ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खुमैनी ने जेल में बंद देश के शीर्ष असंतुष्ट नेता अब्दुल्ला नूरी को आम माफी दी।
  • 2004 - गाजा पट्टी और पश्चिमी तट की चार बस्तियों को ख़ाली करने संबंधी प्रधानमंत्री एरियल शैरोन की योजना को इस्रायली संसद ने मंजूरी दी।
  • 2006 - इराक के उच्चाधिकार न्यायाधिकरण ने देश के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को मानवता के ख़िलाफ़ अपराध का दोषी पाते हुए फाँसी की सज़ा सुनाई।
  • 2007 - चीन का पहला अंतरिक्ष यान चेंज-1 चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा।
  • 2012 - सीरिया में आत्मघाती बम विस्फाेट में 50 सैनिक मरे।
  • 2013- भारत ने अपने पहले मंगल ग्रह परिक्रमा अभियान (एमओएम) के लिए ध्रुवीय रॉकेट को 5 नवम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके इतिहास रच दिया।

5 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

5 नवंबर को हुए निधन

5 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख