4 दिसंबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 4 दिसंबर वर्ष का 338 वाँ (लीप वर्ष में यह 339 वाँ) दिन है। साल में अभी और 27 दिन शेष हैं।

4 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2012 - सीरिया में मोर्टार हमले में 29 लोगों की मौत।
  • 2008 - प्रसिद्ध इतिहासकार रोमिला थापर को क्लूज सम्मान के लिये चुना गया।
  • 2006 - फिलीपींस के एक गाँव में तूफ़ान के बाद ज़मीन धंसने से लगभग एक हज़ार लोगों की मौत।
  • 2004 - पेरू की मारिया जूलिया मांतिला गार्शिया को मिस वर्ल्ड 2004 चुना गया।
  • 2003 - अशोक गहलोत विधानसभा क्षेत्र से 12वीं राजस्थान विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए।
  • 1999 - सं.रा. अमेरिका के अड़ियल रुख़ के कारण सिएटल वार्ता विफल, अगला दौर जिनेवा में कराने की घोषणा, रूसी सेनाओं ने ग्रोज्री के अनगुन शहर पर कब्ज़ा किया।
  • 1996 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह के लिए एक और अंतरिक्ष यान 'मार्स पाथफ़ाउंडर' प्रक्षेपित किया।
  • 1995 - सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।
  • 1984 - हिजबुल्ला आतंकवादियों ने कुवैत एयरलाइन के विमान का अपहरण कर चार यात्रियों की हत्या की।
  • 1977 - मिस्र के विरुद्ध अरब मोर्चा गठित।
  • 1971 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भारत और पाकिस्तान के बीच खराब होते हालात के मद्देनजर आपात सत्र बुलाया।
    • भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान नौसेना और कराची पर हमला किया।
  • 1967 - देश के पहले रॉकेट ‘रोहिणी आरएच 75’ का थुम्बा से प्रक्षेपण हुआ।
  • 1959 - भारत और नेपाल के बीच गंडक सिंचाई एवं विद्युत परियोजना पर हस्ताक्षर।
  • 1952 - इंग्लैंड में स्मॉग की घनी परत के छा जाने के कारण हजारों लोगों की जान चली गई थी।
  • 1860 - गोवा के मारगाव के अगस्टिनो लॉरेंसो ने पेरिस विश्वविद्यालय से रसायन विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि ली। वह विदेशी विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि लेने वाले पहले भारतीय बने।
  • 1829 - वायसराय लार्ड विलियम बेंटिक ने सती प्रथा समाप्त की।
  • 1796 - बाजीराव द्वितीय पेशवा नियुक्त।

4 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

4 दिसंबर को हुए निधन

4 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख