15 दिसंबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 15 दिसंबर वर्ष का 349 वाँ (लीप वर्ष में यह 350 वाँ) दिन है। साल में अभी और 16 दिन शेष हैं।

15 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2014 – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये।
  • 2010 - ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई।ज/जन/;;जनननन/
  • 2008 - केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
  • 2007 - पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू।
  • 2005 - ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न।
  • 2003 - भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
  • 2001 - इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया।
  • 2000 - चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद।
  • 1997 - संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित।
    • अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया।
  • 1995 - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति।
  • 1993 - जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर।
  • 1991 - जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया।
  • 1976 - न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 1965 - बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई।
  • 1953 - भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई।
  • 1917 - मोलदावियन गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की।
  • 1916 - प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांस ने जर्मनी को हराया।
  • 1911 - बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई।
  • 1803 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1794 - फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया।
  • 1749 - छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई।

15 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति

15 दिसंबर को हुए निधन

15 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह)

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख