7 सितंबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 7 सितंबर वर्ष का 250 वाँ (लीप वर्ष में यह 251 वाँ) दिन है। साल में अभी और 115 दिन शेष हैं।

7 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 7 सितम्बर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

  • 1701 - जर्मनी, इंग्लैंड और नीदरलैंड ने फ्रांस विरोधी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1902 - ऑस्ट्रेलिया में भयानक सूखा (अकाल) पड़ने के बाद देश भर के लोगों ने वर्षा के लिए एक साथ ईश्वर से प्रार्थना की।
  • 1906 - बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना हुयी।
  • 1923 - विएना में इंटरपोल की स्थापना।
  • 1931 - लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू हुआ।
  • 1943 - टेक्सास के ह्यूस्टन में एक होटल में आग लगने से 45 लोगों की मौत।
  • 1950 - हंगरी में सभी मठों काे बंद किया गया।
  • 1965 - चीन ने घोषणा की कि वह भारतीय सीमा पर तैनात अपने सैनिकों को सुदृढ़ करेगा।
  • 1965 - भारतीय सीमा पर चीन द्वारा सेना की तैनाती की घोषणा।
  • 1977 - इथोपिया ने सोमालिया के साथ राजनयिक संबंध तोड़े।
  • 1998 - अंतर संसदीय यूनियन (आई.पी.यू.) का 100वां सम्मेलन मास्को में प्रारम्भ।
  • 1999 - एथेंस में 5.9 तीव्रता के भूकंप से 143 लोगों की मौत हो गयी और 500 से अधिक घायल हो गए तथा 50,000 लोग बेघर हो गए।
  • 2002 - इयाजुद्दीन अहमद बांग्लादेश के नये राष्ट्रपति बने।
  • 2004 - फिजी के विजय सिंह टाइगर वुड्स को पीछे छोड़कर विश्व के नम्बर एक गोल्फ़र बने।
  • 2005 - 'तेल के बदले अनाज' कार्यक्रम की जांच रिपोर्ट पेश।
  • 2005 - मिस्र में पहली बार राष्ट्रपति चुनाव हुआ।
  • 2006 - बेरेंट्स सागर में रूस की एक परमाणु पनडुब्बी में आग लगने से चालक दल के दो सदस्यों की मौत।
  • 2008 - भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तर्राष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।
  • 2009 - सूखे को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग़ैर योजना ख़र्च में 10% की कटौती के आदेश दिये।
  • 55वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार, 2007 में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का ख़िताब निर्देशक प्रियदर्शन की फ़िल्म 'कोजीवरम' को मिला।
  • 2012 - दक्षिण-पश्चिम चीन में भूकंप से 64 लोग मारे गए और 715 घायल हो गये।

7 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

7 सितंबर को हुए निधन

7 सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • राष्ट्रीय पोषाहार दिवस (सप्ताह)

बाहरी कड़ियाँ

univarta.com


संबंधित लेख