6 नवंबर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें


ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 6 नवंबर वर्ष का 310 वाँ (लीप वर्ष में यह 311 वाँ) दिन है। साल में अभी और 55 दिन शेष हैं।

6 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1763 - ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1813 - मैक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
  • 1844 - स्पेन ने डाेमिनिकन गणराज्य को स्वतंत्र किया।
  • 1860 - अब्राहम लिंकन अमेरिका के साेलहवें राष्ट्रपति चुने गए।
  • 1903 - अमेरिका ने पनामा के स्वतंत्रता को मान्यता प्रदान की।
  • 1913 - दक्षिण अफ्रीका में भारतीय खनन मजदूरों की रैली का नेतृत्व करने के लिए महात्मा गांधी को गिरफ्तार किया गया।
  • 1943 - दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सौंपे।
  • 1949 - यूनान में गृह युद्ध समाप्त हुआ।
  • 1962 - राष्ट्रीय रक्षा परिषद की स्थापना हुई।
  • 1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
  • 1994 - अफ़ग़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफ़ग़ान शांति योजना स्वीकृत।
  • 1998 - सियाचिन में युद्धविराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
  • 2000 - ज्योति बसु ने लगातार 23 वर्षों तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहने के बाद पद छोड़ा।
  • 2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
  • 2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
  • 2013 - सीरिया के दमस्कस में आत्मघाती विस्फोट में आठ मरे, 50 घायल।
    • इराक की राजधानी बगदाद में आत्मघाती हमला, 15 मरे।
  • 2013- महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और वैज्ञानिक प्रो. सीएनआर राव को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' देने की घोषणा की गई।

6 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

6 नवंबर को हुए निधन

6 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)

बाहरी कड़ियाँ


संबंधित लेख