रणबीर कपूर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(रनबीर कपूर से पुनर्निर्देशित)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
रणबीर कपूर
रणबीर कपूर
पूरा नाम रणबीर कपूर
जन्म 28 सितम्बर, 1982
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र
अभिभावक ऋषि कपूर, नीतू सिंह
कर्म भूमि महाराष्ट्र, भारत
कर्म-क्षेत्र फ़िल्म अभिनेता
मुख्य फ़िल्में सांवरिया (2007), 'बचना ऐ हसीनों' (2008), 'अज़ब प्रेम की गज़ब कहानी' (2009, रॉकस्टार (2011), 'बर्फी' 2012, 'ये जवानी है दीवानी' (2013), 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016)।
विद्यालय एच आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्‍स, स्‍कूल ऑफ़ विजुअल आर्टस, न्यूयार्क
पुरस्कार-उपाधि 'फिल्मफेयर पुरस्कार', 'जी सिने अवार्ड' (2008), अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार (2008), 'अप्सरा फ़िल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार' (2008)
प्रसिद्धि प्रसिद्ध अभिनेता
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख पृथ्वीराज कपूर, राज कपूर, शशि कपूर
अन्य जानकारी रणबीर चैरिटी कामों में भी सक्रिय रहते हैं। वह महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं और शबाना आजमी के एनजीओ 'मिजवान वेलफेयर सोसाइटी' के गुडविल ब्रांड एम्बेसडर हैं।
अद्यतन‎

रणबीर कपूर (अंग्रेज़ी: Ranbir Kapoor जन्म- 28 सितम्बर, 1982, मुम्बई, महाराष्ट्र) हिन्‍दी फ़िल्‍मों के मशहूर अभिनेता हैं। उनका हिन्‍दी फ़िल्‍मों का कॅरियर सफल रहा है और वे भारत के चर्चित अभिनेताओं की श्रेणी में शामिल हैं। रणबीर सबसे अधिक फीस वाले अभिनेताओं की सूची में भी शामिल हैं। उन्होंने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत एक सहयोगी निर्देशक के रूप में निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ की। इसके तुरंत बाद उन्होंने सांवरिया फ़िल्म मेंं प्रमुख अभिनेता के रूप में अपना पहला अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें फ़िल्मफेयर द्वारा आयोजित 'सर्वश्रेष्ठ पुरुष फ़िल्म अभिनेता' का खिताब मिला। उन्होंने बहुत-से पुरस्‍कार प्राप्त किए हैं, जिनमें 5 फ़िल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी शामिल हैं। उन्‍होंने अब तक कई फ़िल्‍मों में अच्‍छी भूमिकाएँ निभाई हैं। वह लड़कियाें के बीच में काफ़ी लोकप्रिय हैं। रणबीर अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी अख़बारों की सुर्खियों में बने रहते हैं।[1]

परिचय

रणबीर कपूर का जन्‍म 28 सितम्बर, 1982 को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ थ। उनके पिता ऋषि कपूर और माँ नीतू सिंह हिंदी फ़िल्‍मों केे मशहूर सितारे रहे हैं। रनबीर की एक बहन भी हैं जिनका नाम रिद्धिमा है। उनके खानदान में लगभग सभी फ़िल्‍मों से किसी न किसी तरह से जुड़े हैं। वह पृथ्वीराज कपूर के पड़पोते हैं और उनके दादा राज कपूर प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्मनिर्माता हैं। उनके ताऊ रणधीर कपूर और चाचा राजीव कपूर हैं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर उनकी चचेरी बहनें हैं और निखिल नंदा उनका फुफेरा भाई है।

शिक्षा

रणबीर कपूर ने अपनी पढ़ाई बांबे स्‍‍काटिश स्‍कूल, माहिम से पूरी की। लेकिन उनका कभी भी पढ़ार्इ की तरफ झुकाव न‍हीं रहा। एच आर कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्‍स से पढ़ाई करने के बाद वे फ़िल्‍म मेकिंग के गुण सीखने के लिए न्‍यूयार्क के स्‍कूल ऑफ़ विजुअल आर्टस चले गए।[1]

कॅरियर

रनबीर के फ़िल्‍मी कॅरियर की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फ़िल्‍म 'सांवरिया' से हुई थी और तभी सभी ने उन्‍हें आने वाले समय का सुपरस्‍टार घोषित कर दिया था। यह फ़िल्‍म तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन इसके बाद रिलीज हुई फ़िल्‍म 'बचना ए हसीनों' हिट हुई और फिर कई फ़िल्‍मों में अच्‍छे अभिनय से रनबीर ने आलोचकों के साथ-साथ जनता का भी दिल जीत लिया। अपने फ़िल्मी कॅरिअर की बॉलीवुड मैं शुरुआत करने से पहले रणबीर कपूर ने दो लघु फिल्मों 'पैशन टु लव' (2002), जिसका उन्होंने खुद निर्देशन भी किया और इंडिया 1964 (2004) में अभिनय किया। रणबीर कपूर ने अपनी फ़िल्म सांवरिया में पहली बार नवम्बर 2007 को नवागंतुक सोनम कपूर के साथ प्रथम अभिनय किया था। ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर विफल रही। इस फ़िल्म पर समालोचक तरण आदर्श ने टिप्पणी की थी, कि- "रणबीर कपूर अत्याधिक प्रतिभाशाली हैं, इस पर दो राय नहीं हैं, वे अच्छे लगते हैं, पर जो चीज हम घर ले जाते हैं, वह है प्रदर्शन में ईमानदारी अगर इनकी पहली फ़िल्म में उनका प्रदर्शन इतने ऊंचे स्तर का प्रदर्शन रहा तो यह आने वाले वर्षों में कपूर खानदान को गर्वित कर सकते हैं।

प्रमुख फ़िल्में

रणबीर कपूर ने सांवरिया (2007) के बाद बहुत सी फ़िल्में कीं। इसके बाद उन्होंने 'बचना ऐ हसीनों' (2008) में काम किया ये फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। इसके बाद उन्होंने बहुत सी हिट फ़िल्में दीं- 2009 में 'अज़ब प्रेम की गज़ब कहानी', राजनीति (2010), 'अंजाना अंजानी' (2010), चिल्लर पार्टी (2011), रॉकस्टार (2011), 'बर्फी' (2012), 'बॉम्ब टॉकीज', 2013, 'ये जवानी है दीवानी' (2013), 'बेशर्म' (2013), 'भूतनाथ रिटर्न' (2014), 'रॉय' (2015), 'बॉम्बे वेलवेट' (2015), 'तमाशा' (2015), 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016)। इन प्रसिद्ध के साथ रणबीर बॉलीवुड के सितारों में शामिल हो गये हैं।

रोचक बातें

  • 28 सितम्बर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर का नाम उनके दादा जी के नाम पर रखा गया था, जिनका पूरा नाम रणबीर राज कपूर था।
  • कपूर खानदान के अन्य लोगों की तरह, रणबीर कपूर भी खाने के बेहद शौकीन हैं।
  • रणबीर कपूर की पहली फ़िल्म 'सांवरिया' की खासियत यह थी कि रणबीर इस फ़िल्म में तौलिये के साथ कुछ वैसे ही खेल करते हुए दिखे जैसे उनके पिता ऋषि कपूर अपनी पहली फ़िल्म बॉबी में नजर आए थे।
  • रणबीर कपूर मिमिक्री करने में भी माहिर हैं खासतौर पर संजय दत्त की, शायद इसलिए संजय दत्त पर बन रही बायोपिक का ऑफर रणबीर कपूर को ही मिला।
  • आमिर ख़ान और शाहरुख ख़ान के बाद रणबीर कपूर नए सितारों में से वह पहले सितारे हैं जिन्होंने निर्देशकों से फीस के बजाय कमाई का एक हिस्सा लेना शुरू कर दिया है।
  • रणबीर भले ही फ़ुटबॉल टीम के मालिक हों लेकिन उन्हें खेलों में क्रिकेट बेहद पंसद हैं और वो खुद मुंबई के बांद्रा किक्रेट क्लब के मेंबर भी हैं।
  • रणबीर एक अच्छें पेंटर भी हैं। फ़िल्म ‘आ अब लौट चलें’ के सेट पर जहां वो फ़िल्म के डायरेक्टर और अपने पिता ऋषि कपूर को असिस्ट कर रहे थे। इस फ़िल्म के सेट पर उन्होंने नायिका ऐश्वर्या राय और रुमी जाफरी की एक पेंटिंग बनाई थी, जिसे रुमी ने आज तक संभाल कर रखा है।
  • फ़िल्मों में अभिनय के अलावा रणबीर चैरिटी कामों में भी सक्रिय हैं। वह महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं और शबाना आजमी के एनजीओ 'मिजवान वेलफेयर सोसाइटी' के गुडविल ब्रांड एम्बेसेडर हैं। रणबीर कपूर ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ जागरुकता के विज्ञापन में काम कर चुके हैं।[1]

सम्मान और पुरस्कार

  • 'फिल्मफेयर पुरस्कार' - उन्हें यह पुरस्कार फ़िल्म सांवरिया में सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक अभिनेता के लिए दिया गया था।
  • 'स्टार स्क्रीन पुरस्कार' - यह पुरस्कार होनहार नवोदित कलाकार (पुरुष) के लिए सांवरिया फ़िल्म को दिया गया।
  • 'स्टार स्क्रीन पुरस्कार' - रणबीर को वर्ष 2008 में फ़िल्म सावंरिया में सोनम कपूर के साथ 'जोड़ी नं. 1' का पुरस्कार दिया गया।
  • 'जी सिने अवार्ड' - रणबीर कपूर को वर्ष 2008 में फ़िल्म सांवरिया में सर्वश्रेष्ठ प्रथम प्रवेश के लिए सम्मानित किया गया।
  • 'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार' (आइफा अवार्ड)- वर्ष 2008 में रणबीर ने 'अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फ़िल्म अकादमी पुरस्कार पहली उपस्थिति' प्राप्त किया।
  • 'अप्सरा फ़िल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड पुरस्कार' - उन्हें वर्ष 2008 को सर्वश्रेष्ठ पुरुष के रूप में प्रथम प्रवेश के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 रणबीर कपूर (हिंदी) hindi.filmibeat.com। अभिगमन तिथि: 25 फ़रवरी, 2017।

संबंधित लेख