पिछोला झील
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
पिछोला झील
| |
| नाम | पिछोला झील |
| देश | भारत |
| राज्य | राजस्थान |
| नगर/ज़िला | उदयपुर |
| निर्देशांक | उत्तर - 24.572° ; पूर्व - 73.679° |
| अधिकतम लंबाई | 4 किमी (लगभग) |
| अधिकतम गहराई | 8.5 मीटर (लगभग) |
| अधिकतम चौड़ाई | 3 किमी (लगभग) |
| गूगल मानचित्र | गूगल मानचित्र |
| निर्माता | राणा लाखा |
| निर्माण काल | 14वीं शताब्दी |
| अद्यतन | 15:46, 8 जनवरी 2012 (IST)
|
पिछोला झील राजस्थान राज्य के उदयपुर शहर की सबसे प्रसिद्ध झील है और यह सबसे सुन्दरतम है।
- इसके बीच में जग मन्दिर और जग निवास महल है जिनका प्रतिबिम्ब झील में पड़ता है।
- इसका निर्माण 14वीं शताब्दी के अन्त में राणा लाखा के शासनकाल में एक बंजारे ने कराया था और बाद में राजा उदयसिंह ने इसे ठीक कराया।
- बादशाह बनने से पहले शाहजहाँ भी इस झील के महलों में आकर ठहरा था।
- इस झील में स्थित दो टापुओं पर जग मंदिर और जग-निवास दो सुंदर महल बने हैं। अब इन महलों को एक पंच-सितारा होटल (लेक पैलेस होटल) में बदल दिया गया है। जिसे राजस्थान, उदयपुर के भूतपूर्व राणा भगवन्त सिंह चलाते हैं।

उदयपुर नगर का पिछोला झील से विहंगम दृश्य
|
|
|
|
|
|
