के. एम. बीनू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:54, 14 सितम्बर 2021 का अवतरण (''''के. एम. बीनू''' (अंग्रेज़ी: ''Kalayathumkuzhi Mathews Binu'', जन्म- 20 दिसम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

के. एम. बीनू (अंग्रेज़ी: Kalayathumkuzhi Mathews Binu, जन्म- 20 दिसम्बर, 1980) भारतीय धावक है, जो ट्रैक और फील्ड एथलीट हैं। वह 400 मीटर और 800 मीटर में माहिर हैं। उन्होंने 20 अगस्त, 2004 को एथेंस ओलंपिक में 45.48 सेकेंड के 400 मीटर राष्ट्रीय रिकॉर्ड को कायम रखा था, जिसे बाद में राष्ट्रमंडल खेलों, गोल्ड कोस्ट 2018 में मोहम्मद अनस ने 45.32 सेकेंड से तोड़ा।

  • के. एम. बीनू ने और उनकी बड़ी बहन के. एम. बीनामोल ने उस समय इतिहास रच दिया, जब वे एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले पहले भारतीय भाई-बहन बने। उन्होंने बुसान एशियाई खेलों (2002) में पदक जीते। के. एम. बीनू ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उन्होंने यह दूरी एक मिनट 47.57 सेकंड में पूरी की। बहरीन के रशीद मोहम्मद को स्वर्ण पदक मिला था। उन्होंने एक मिनट 47.12 सेकंड का समय लिया। उनकी बहन के. एम. बीनामोल ने महिलाओं की स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।
  • भारतीय एथलेटिक्स में के. एम. बीनू की उपलब्धियों के लिए वर्ष 2006 का 'अर्जुन पुरस्कार' मिला।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

{{भारत के प्रसिद्ध खिलाड़ी]]