ऐश्वर्या राय का जीवन परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
ऐश्वर्या राय विषय सूची
ऐश्वर्या राय का जीवन परिचय
ऐश्वर्या राय
पूरा नाम ऐश्वर्या राय बच्चन
प्रसिद्ध नाम ऐश्वर्या राय
अन्य नाम ऐश
जन्म 1 नवंबर, 1973
जन्म भूमि मंगलोर, कर्नाटक
अभिभावक कृष्णराज राय और वृंदा राय
पति/पत्नी अभिषेक बच्चन
संतान पुत्री (आराध्या बच्चन)
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री
मुख्य फ़िल्में 'ताल', 'देवदास', 'हम दिल दे चुके सनम', 'गुरु', 'ब्राइड एंड प्रिजुडिस', 'सरकार राज', 'रेनकोट', 'जोधा अकबर', 'धूम 2', 'ऐ दिल है मुश्किल' आदि।
पुरस्कार-उपाधि पद्म श्री, फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (2 बार), आइफा दशक की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री
प्रसिद्धि अभिनेत्री, मॉडल
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन
अन्य जानकारी ऐश्वर्या राय ने 1994 में 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी।
अद्यतन‎

ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मंगलोर में हुआ था। ऐश्वर्या राय की प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद, आंध्र प्रदेश में हुई। कुछ वर्ष के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। बचपन में वह वास्तुकार बनना चाहती थी, लेकिन बाद में उनका रुझान मॉडलिंग इंडस्ट्री की ओर हो गया। ऐश्वर्या में अपनी पढाई संता क्रूज़ में आर्य विद्या मंदिर से की और कॉलेज की पढाई जय हिंद कॉलेज और रुपारेल कॉलेज से की। स्कूल के दिनों से ही उन्होंने शास्त्रीय नृत्य सीखना शुरू कर दिया था। मॉडलिंग का पहला प्रस्ताव उन्हें कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब वो नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। मॉडलिंग के साथ-साथ उन्होंने पढ़ाई भी जारी रखी।

परिवार

ऐश्वर्या के पिता का नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं और उनका एक भाई है आदित्य जो मर्चंट नेवी में एक इंजीनियर है।

बचपन में ऐश्वर्या

13-14 की उम्र तक उन्हें समझ में ही नहीं आता था कि लोग उन्हें क्यों घूर रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी सुंदरता का गुमान नहीं था। स्कूल में वार्षिकोत्सव के दौरान टीचर उन्हें परी की भूमिका ही निभाने को कहती थी। पढ़ाई में वे हमेशा अव्वल रही और उनकी ख्वाहिश डॉक्टर बनने की थी, लेकिन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में दाखिला उन्हें पहले मिल गया। बचपन से अपनी माँ के साथ समुद्र तट पर घूमना और मंदिर जाना ऐश की दिनचर्या में शामिल रहा है।

विश्व सुंदरी

वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जहाँ उन्हें सुष्मिता सेन के बाद दूसरा स्थान जीता और मिस इंडिया वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया। उस साल जहाँ सुष्मिता सेन में मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता वहीं ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारतीय सुंदरता का परचम पूरी दुनिया में लहराते हुये रीता फ़ारिया के बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय सुंदरी बनी। उन्होंने एक साल मिस वर्ल्ड बनकर लन्दन में बिताया और फिर भारत आकर बॉलीवुड में क़दम रखा। ऐश्वर्या की ख़ूबसूरती के कारण उनमें अपार संभावनाएँ उनके अँग्रेज़ी के प्रोफेसर ने देख ली, जो शौकिया फोटोग्राफर भी थे। उन्होंने ऐश के फोटो खींचकर मिस इंडिया प्रतियोगिता के आयोजकों को भेजी। ऐश की ख़ूबसूरती को देख सभी दंग रह गए। रैम्प पर कैटवॉक करती ऐश का फैशन जगत् दीवाना हो गया और वे तेज़ीसे सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ गईं। मिस वर्ल्ड बनने के बाद फ़िल्म वालों का ध्यान उनकी ओर गया और ऐश को आसानी से फ़िल्में मिल गईं। एक अभिनेत्री के रूप में सुंदरता ही उनकी बाधा बन गई क्योंकि दर्शक उन्हें सिर्फ निहारना चाहते थे। लिहाज़ा ‍उन्हें ग्लैमर डॉल के रूप में ही पेश किया जाता रहा। हालाँकि ऐश्वर्या ने कुछ ऐसी फ़िल्मों को करने की कोशिश की जो उनके अभिनय के लिए याद की जाए। ताल, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, रेनकोट, जोधा अकबर, धूम 2, चोखेर बाली उनकी कुछ यादगार फ़िल्मों में से हैं।

विवाह

ऐश्वर्या राय का विवाह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ 20 अप्रैल, 2007 को हुआ और उनकी जोड़ी "अभी-ऐश" के नाम से जानी जाती है। 16 नवंबर को वह एक पुत्री आराध्या की माँ बनीं, जिसका जन्म मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुआ। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इनके दादा व जया बच्चन इनकी दादी हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख