संजय ख़ान का जीवन परिचय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
संजय ख़ान विषय सूची
संजय ख़ान का जीवन परिचय
संजय ख़ान
पूरा नाम संजय ख़ान
जन्म 3 जनवरी, 1941
जन्म भूमि बैंगलोर
अभिभावक पिता- सादिक अली ख़ान तानोली और माता- फातिमा ख़ान
पति/पत्नी जीनत अमान (1978-1979), जरीन ख़ान (1955)
संतान फ़रात ख़ान अली, सिमोन अरोड़ा, सुजैन ख़ान, जायद ख़ान
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र अभिनेता, निर्माता-निर्देशक
पुरस्कार-उपाधि उत्तर प्रदेश फ़िल्म पत्रकार एसोसिएशन अवॉर्ड (1981), लाइफ़टाइम अचीवर अवॉर्ड (1996)
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी संजय ख़ान कारों, खास तौर से इंपोर्टेड कारों के बड़े शौक़ीन हैं। घोड़ों और कुत्तों से उन्हें खास लगाव है। वह बढ़िया घुड़सवार भी हैं।

संजय ख़ान एक मशहूर फ़िल्म अभिनेता रहे हैं। लेकिन आज भी इन्हें नई चीजों को सीखने और अपनी जिंदगी में आजमाने का शौक बरकरार है।

परिचय

संजय ख़ान का जन्म 3 जनवरी, 1941 को बैंगलोर (अब कर्नाटक) में एक गजनवी पठान मुस्लिम उदारवादी परिवार में हुआ था। इन्होंने बिशप कॉटन बॉयज़ स्कूल, बैंगलोर और सेंट जर्मेन हाई स्कूल, बैंगलोर में शिक्षा प्राप्त की। संजय ख़ान की दूसरी पहचान फ़िरोज़ ख़ान और अकबर ख़ान जैसे अभिनेताओं के भाई के तौर पर भी होती है। इसके साथ ही उनके परिवार के कई दूसरे सदस्य भी फ़िल्म इंडस्ट्री में रहे हैं। उनके दो और भाई शाहरुख़ शाह अली ख़ान और समीर ख़ान हैं। उनकी बहनें खुर्शीद शाहनवाड़ और दिलशाद बेगम शेख हैं, जिन्हें दिलशाद बीबी के नाम से जाना जाता है। बैंगलोर में स्कूली शिक्षा के बाद, वह मुंबई आ गए।

विवाह

संजय ख़ान का विवाह जरीन कटराक, जो एक प्रसिद्ध मॉडल थी, से हुआ था। 1963 में जरीन ने फ़िल्म 'तेरे घर के सामने' में देवानंद के सचिव के रूप में अभिनय किया। 1966 में संजय से विवाह करने के बाद उन्होंने अभिनय छोड़ दिया। संजय ख़ान और जरीन ख़ान का रिश्ता ज़्यादा समय तक टिक ना सका और उनका तलाक हो गया। उसके बाद संजय ख़ान ने जीनत अमान से दूसरा विवाह कर लिया पर यह विवाह भी ज़्यादा दिनों तक सफल ना हो सका।

संतान

संजय ख़ान की पहली पत्नी जरीन ख़ान से उन्हें तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी फ़राह का जन्म 28 दिसंबर, 1969, जिसने डीजे अकील से विवाह किया, दूसरी बेटी सिमोन का जन्म 12 फरवरी, 1971, जिसका विवाह अजय अरोड़ा के प्रबंध निदेशक और डी 'सज्जा के मालिक से हुआ, और उनकी सबसे छोटी बेटी सुजैन ख़ान का जन्म 26 अक्टूबर, 1978 को हुआ था, जो अभिनेता रितिक रोशन की पूर्व पत्नी थीं। इनका एक पुत्र जायद ख़ान, जिसका जन्म 5 जुलाई, 1980 को हुआ। जायद ने भी काफ़ी फ़िल्मों में काम किया है। उनकी शादी मल्लिका पारेख ख़ान से हुई है। इनके दो बेटे जिदान और आरिज हैं। अभिनेता फरदीन ख़ान इनके भतीजे है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

संजय ख़ान विषय सूची