डीज़ल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:42, 25 मार्च 2015 का अवतरण (''''डीज़ल''' (अंग्रेज़ी: ''Diesel fuel'') एक प्रकार का ईंधन है, जो [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

डीज़ल (अंग्रेज़ी: Diesel fuel) एक प्रकार का ईंधन है, जो पेट्रोलियम को कई चरणों में ठंडा करने के बाद बनता है। इसका उपयोग वाहनों, मशीनों, संयत्रों आदि को चलाने के लिए ईंधन के रूप में किया जाता है।

  • इसका नाम जर्मन आविष्कारक रुडोल्फ़ डीज़ल के नाम पर पड़ा है, जिसने 1892 ई. में डीज़ल इंजन लिए पेटेंट लिया।
  • डीज़ल में प्रति लीटर पेट्रोल के बराबर रासायनिक ऊर्जा होती है।
  • इसके द्वारा चालित इंजनों में नाट्रोजन ऑक्साईड तथा कालिख के कण अधिक होते हैं, जिसकी वजह से प्रदूषण को नियंत्रित करना मुश्किल होता है। इसलिए इसके स्थान पर जैविक पदार्थों से बने तेल, जिन्हें 'जैव डीज़ल' कहा जाता है, का इस्तेमाल शुरू हुआ है। डीज़ल शब्द का इस्तेमाल इस विस्थापित तेल के लिए भी होता है।
  • भारत में इस पर पेट्रोल के मुकाबले कम कर लिया जाता है, जिसकी वजह से ये पेट्रोल से सस्ता होता है।
  • डीज़ल सामान्यतः द्रव रूप में पाया जाता है, जिसमें कई उदप्रांगार रहते हैं। इस द्रव का घनत्त्व 820 ग्रान प्रति लीटर, यानि लगभग 820 किग्रा/मी3 होता है तथा इसका वाष्पीकरण 140-250 डिग्री सेन्टीग्रेड पर होता है।
  • इसकी रचना कई उदप्रांगार के मिश्रण से होती है, जिसमें खुली कड़ी तथा सुगंधित गोल कड़ी के कार्बन परमाणुओं से बने उदप्रांगार शामिल हैं। इसका औसत रासायनिक सूत्र C12H23 माना जाता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख