सहसराम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
मेघा (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:29, 18 सितम्बर 2011 का अवतरण
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • सहसराम बिहार के शाहाबाद ज़िले में स्थित है। इसका आधुनिक नाम सासाराम है।
  • सहसराम में दिल्ली के सुलतान शेरशाह सूरी (1540-1545) तथा उसके पिता के मक़बरे स्थित है।
  • शेरशाह का जन्मस्थान सहसराम ही है।
  • उसका मक़बरा एक विस्तीर्ण तड़ाग के अन्दर बना है।
  • यह भवन अठकोण है। इसमें एक बाहरी बरामदा है। गुंबद भीतरी दीवारों पर आधृत है। मक़बरे के चारों ओर एक वर्गाकार चबूतरा है जिसके कोनों पर छोटे-छोटे मंडप बने हुए हैं। गुंबद के शीर्ष के चतुर्दिक अठकोण स्तंभाकार रचनाएँ हैं जिससे मकबरे की बहीरेखा की सुंदरता द्विगणित हो जाती है।
  • सहसराम के पूर्व की ओर चंदनपीर की पहाड़ी की एक गुफा में अशोक का लघु शिलालेख सं.1 उत्कीर्ण है।

इन्हें भी देखें: सासाराम


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


माथुर, विजयेन्द्र कुमार ऐतिहासिक स्थानावली, द्वितीय संस्करण-1990 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर, पृष्ठ संख्या-945।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख