एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"।

घर में ठंडे चूल्हे पर -अदम गोंडवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
घर में ठंडे चूल्हे पर -अदम गोंडवी
अदम गोंडवी
कवि अदम गोंडवी
जन्म 22 अक्टूबर, 1947
जन्म स्थान परसपुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 18 दिसंबर, 2011
मुख्य रचनाएँ 'धरती की सतह पर', 'समय से मुठभेड़'
भाषा हिंदी
विधा कविता
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अदम गोंडवी की रचनाएँ

घर में ठंडे चूल्हे पर अगर खाली पतीली है
बताओ कैसे लिख दूँ धूप फागुन की नशीली है

भटकती है हमारे गाँव में गूँगी भिखारन-सी
सुबह से फरवरी बीमार पत्नी से भी पीली है

बग़ावत के कमल खिलते हैं दिल की सूखी दरिया में
मैं जब भी देखता हूँ आँख बच्चों की पनीली है

सुलगते जिस्म की गर्मी का फिर एहसास हो कैसे
मोहब्बत की कहानी अब जली माचिस की तीली है

संबंधित लेख