राजाजी राष्ट्रीय उद्यान देहरादून
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 05:51, 30 मार्च 2011 का अवतरण (Text replace - "किमी." to "किलोमीटर")
- देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी व उत्तरी भारत के पश्चिमोत्तर उत्तरांचल राज्य में स्थित देहरादून से 23 किमी आगे राजाजी राष्ट्रीय उद्यान है।
- यह देहरादून के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से है।
- पहले इस क्षेत्र में फैले जंगलों में तीन अभयारण्य थे-
- राजाजी
- मोतीचूर
- चिल्ला
- 1983 में इन तीनों को मिलाकर एक कर दिया गया।
- महान स्वतंत्रता सेनानी सी. राजगोपालाचारी के नाम पर इसका नाम राजाजी राष्ट्रीय उद्यान रखा गया।
- 830 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला राजाजी राष्ट्रीय उद्यान अपने यहाँ पाए जाने वाले हाथियों की संख्या के लिए जाना जाता है।
- इसके अलावा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में हिरन, चीते, सांभर और मोर भी पाए जाते हैं।
- राजाजी राष्ट्रीय उद्यान में पक्षियों की 315 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
संबंधित लेख
|
|