गर चंद तवारीखी तहरीर बदल दोगे -अदम गोंडवी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:18, 1 नवम्बर 2020 का अवतरण ('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Adam-Gondvi.jpg...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
गर चंद तवारीखी तहरीर बदल दोगे -अदम गोंडवी
अदम गोंडवी
कवि अदम गोंडवी
जन्म 22 अक्टूबर, 1947
जन्म स्थान परसपुर, गोंडा, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 18 दिसंबर, 2011
मुख्य रचनाएँ 'धरती की सतह पर', 'समय से मुठभेड़'
भाषा हिंदी
विधा कविता
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
अदम गोंडवी की रचनाएँ

गर चंद तवारीखी तहरीर बदल दोगे
क्या इनसे किसी कौम की तक़दीर बदल दोगे

जायस से वो हिंदी की दरिया जो बह के आई
मोड़ोगे उसकी धारा या नीर बदल दोगे

जो अक्स उभरता है रसखान की नज्मों में
क्या कृष्ण की वो मोहक तस्वीर बदल दोगे

तारीख़ बताती है तुम भी तो लुटेरे हो
क्या द्रविड़ों से छीनी जागीर बदल दोगे

संबंधित लेख