3 अगस्त
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 3 अगस्त वर्ष का 215 वाँ (लीप वर्ष में यह 216 वाँ) दिन है। साल में अभी और 150 दिन शेष हैं।
3 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 2000 - ब्रिटेन की 'क्वीन मदर' द्वारा अपनी 100वीं वर्षगांठ मनायी गई।
- 2004 - अमेरिकी अंतरिक्ष यान मैसेंजर बुध ग्रह के लिए रवाना हुआ।
- 2006 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि वह भारत को यूरेनियम संवर्धन में सहायता नहीं देगा।
- 2007 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के लिए रवाना हुआ रूसी अंतरिक्ष यान प्रोग्रेस एम-61 सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में पहुँचा। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में हुई एक ट्रेन दुर्घटना में 100 लोगों की मृत्यु।
3 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
- 1982 - शांतनु ठाकुर - जानेमाने राजनीतिज्ञ हैं जिनका सम्बंध भारतीय जनता पार्टी से है।
- 1980 - लवली चौबे - भारत की महिला लॉन बॉल टीम की खिलाड़ी हैं।
- 1933 - शशिकला - भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध खलनायिकाओं में से एक थीं।
- 1846 - मैथिलीशरण गुप्त, खड़ी बोली के महत्त्वपूर्ण कवि।
- 1890 - श्रीप्रकाश - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त
- 1916 - शकील बदायूँनी, भारतीय गीतकार और शायर
- 1939 - अपूर्व सेनगुप्ता, भारतीय क्रिकेटर।
- 1956 - बलविंदर संधू, भारतीय क्रिकेटर।
- 1960 - गोपाल शर्मा, भारतीय क्रिकेटर।
- 1984 - सुनील छेत्री - प्रसिद्ध भारतीय फ़ुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में मोहन बागान एसी के लिए खेल रहे हैं।
- 1941 - बाबा हरभजन सिंह - भारतीय सेना का एक सैनिक।
- 1936 - छन्नूलाल मिश्रा - भारतीय शास्त्रीय गायक
- 1934 - विश्व भूषण हरिचंदन - आंध्र प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल हैं।
- 1919 - जयदेव - भारतीय संगीतकार तथा बाल अभिनेता।
- 1908 - रोहित मेहता - प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक, लेखक, दार्शनिक, भाष्यकार और स्वतंत्रता सेनानी थे।
3 अगस्त को हुए निधन
- 2022 - मिथलेश चतुर्वेदी - भारतीय फ़िल्म व टीवी कलाकार थे।
- 1993 - स्वामी चिन्मयानंद - भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान।
- 1990 - सी. एम. पुनाचा - स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
- 1985 - बनारसी दास - भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।
- 1982 - त्रिभुवन नारायण सिंह - भारतीय राजनेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे।
- 1670 - मुहणोत नैणसी - राजस्थान के क्रमबद्ध इतिहास लेखन के प्रथम इतिहासकार थे।
3 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
- विश्व स्तनपान दिवस (सप्ताह)
- हृदय प्रत्यारोपण दिवस (भारत)
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख