गिरिया
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गिरिया बिहार के ऐतिहासिक स्थानों में से एक है, जो राजमहल के निकट स्थित है। इस स्थान पर दो इतिहास प्रसिद्ध युद्ध हुए थे।
- यहाँ पर पहला युद्ध 1740 ई. में बंगाल के नवाब अलीवर्दी ख़ाँ और उसके प्रतिद्वन्दी सरफ़राज ख़ाँ के बीच हुआ था।
- गिरिया के पहले युद्ध में सरफ़राज ख़ाँ की पराजय हुई और वह मारा गया।
- दूसरी लड़ाई वर्ष 1763 ई. में नवाब मीर कासिम और अंग्रेज़ ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बीच लड़ी गई।
- मीर कासिम की अंग्रेज़ों द्वारा पराजय हुई तथा बाद के तीन अन्य युद्धों में हार कर वह पटना भाग गया और बंगाल की गद्दी उससे छीन ली गई।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |लिंक:- [126]