भूपेन्द्र पटेल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
भूपेन्द्र पटेल
भूपेन्द्र पटेल
पूरा नाम भूपेन्द्र रजनीकान्त पटेल
अन्य नाम दादा, भूपेन्द्रभाई पटेल
जन्म 15 जुलाई, 1962
पति/पत्नी हीतल पटेल
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद मुख्यमंत्री, गुजरात- 13 सितम्बर, 2021 से पदस्थ
अन्य जानकारी सरल स्‍वभाव व मिलनसार भूपेन्द्र पटेल को गुजरात की राजनीति में 'अजातशत्रु' के रूप में देखा जाता है। वह अहमदाबाद के थालतेज वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं।
अद्यतन‎

भूपेन्द्र रजनीकान्त पटेल (अंग्रेज़ी: Bhupendra Rajnikant Patel, जन्म- 15 जुलाई, 1962) गुजरात के कुशल राजनीतिज्ञ हैं। उन्हें गुजरात का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम को लेकर सहमति बनी थी, जिसके बाद पार्टी पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने अगले सीएम के तौर पर उनके नाम की घोषणा की। भूपेन्द्र पटेल इस समय अहमदाबाद की घाटलोदिया सीट से विधायक हैं। वे 2017 में पहली बार विधायक बने थे। उनसे पहले इसी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने भी चुनाव जीता था। भूपेन्द्र पटेल कडवा पाटीदार समुदाय का प्रतिनधित्व करते हैं। सरल स्‍वभाव व मिलनसार भूपेन्द्र पटेल को प्रदेश की राजनीति में अजातशत्रु के रूप में देखा जाता है।


  • भूपेंद्र पटेल सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके हैं। राजनीति में पूरी तरह एंट्री से पहले वे अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण (एयूडीए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
  • बताया जाता है कि गुजरात की मुख्यमंत्री रहते हुए आनंदीबेन पटेल ने खुद उनका समर्थन किया था। बाद में जब आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, तो उन्होंने अपनी सीट से भूपेंद्र पटेल को चुनाव लड़ाने का समर्थन भी किया था।[1]
  • इतना ही नहीं जब नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे, तब 1999-2001 के बीच भूपेन्द्र पटेल अहमदाबाद नगरपालिका की स्टैंडिंग कमेटी के अध्यक्ष रहे, जबकि 2008-2010 के बीच वे अहमदाबाद नगरपालिका स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे।
  • साल 2010 से 2015 के दौरान भूपेन्द्र पटेल अहमदाबाद के ही थालतेज वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं। 
  • भूपेंद्र पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के शशिकांत पटेल को हराया था। इसे लेकर रोचक किस्सा यह है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इसके बाद आनंदीबेन के कहने पर ही भूपेन्द्र पटेल को टिकट दिया गया था। भूपेन्द्र पटेल ने यह चुनाव 01 लाख 17 हजार से ज्यादा मतों से जीता था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जानें कौन हैं भूपेंद्र पटेल (हिंदी) amarujala.com। अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर, 2021।

संबंधित लेख

भारतीय राज्यों में पदस्थ मुख्यमंत्री
क्रमांक राज्य मुख्यमंत्री तस्वीर पार्टी पदभार ग्रहण
1. अरुणाचल प्रदेश पेमा खांडू
Pema-Khandu.jpg
भाजपा 17 जुलाई, 2016
2. असम हिमंता बिस्वा सरमा
Himanta-Biswa-Sarma.jpg
भाजपा 10 मई, 2021
3. आंध्र प्रदेश वाई एस जगनमोहन रेड्डी
Y-S-Jaganmohan-Reddy.jpg
वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 30 मई, 2019
4. उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ
Yogi-Adityanath-1.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2017
5. उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी
Pushkar-Singh-Dhami.jpg
भाजपा 4 जुलाई, 2021
6. ओडिशा नवीन पटनायक
Naveen-Patnaik.jpg
बीजू जनता दल 5 मार्च, 2000
7. कर्नाटक बसवराज बोम्मई
Basavaraj-Bommai.jpg
भाजपा 28 जुलाई, 2021
8. केरल पिनाराई विजयन
Pinarayi Vijayan.jpg
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 25 मई, 2016
9. गुजरात भूपेन्द्र पटेल
Bhupendra-Patel.jpg
भाजपा 12 सितम्बर, 2021
10. गोवा प्रमोद सावंत
Pramod-Sawant.jpg
भाजपा 19 मार्च, 2019
11. छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल
Bhupesh-Baghel.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 17 दिसम्बर, 2018
12. जम्मू-कश्मीर रिक्त (राज्यपाल शासन) लागू नहीं 20 जून, 2018
13. झारखण्ड हेमन्त सोरेन
Hemant-Soren.JPG
झारखंड मुक्ति मोर्चा 29 दिसम्बर, 2019
14. तमिल नाडु एम. के. स्टालिन
M-K-Stalin.jpg
द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम 7 मई, 2021
15. त्रिपुरा माणिक साहा
Manik-Saha.jpeg
भाजपा 15 मई, 2022
16. तेलंगाना के. चन्द्रशेखर राव
K-Chandrasekhar-Rao.jpg
तेरास 2 जून, 2014
17. दिल्ली अरविन्द केजरीवाल
KEJRIWAL.jpg
आप 14 फ़रवरी, 2015
18. नागालैण्ड नेफियू रियो
Neiphiu-Rio.jpg
एनडीपीपी 8 मार्च, 2018
19. पंजाब भगवंत मान
Bhagwant-Mann.jpg
आम आदमी पार्टी 16 मार्च, 2022
20. पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी
Mamata Banerjee.jpg
तृणमूल कांग्रेस 20 मई, 2011
21. पुदुचेरी एन. रंगास्वामी
N-Rangasamy.jpg
कांग्रेस 7 मई, 2021
22. बिहार नितीश कुमार
Nitish-Kumar-1.jpg
जदयू 27 जुलाई, 2017
23. मणिपुर एन. बीरेन सिंह
N.Biren-Singh-1.jpg
भाजपा 15 मार्च, 2017
24. मध्य प्रदेश शिवराज सिंह चौहान
Shivraj-Singh-Chouhan-1.jpg
कांग्रेस 23 मार्च, 2020
25. महाराष्ट्र एकनाथ शिंदे
Eknath-Shinde.jpg
शिव सेना 30 जून, 2022
26. मिज़ोरम ज़ोरामथंगा
Zoramthanga.jpg
मिज़ो नेशनल फ्रंट 8 दिसम्बर, 2018
27. मेघालय कॉनराड संगमा
Conrad-Sangma-1.jpg
एनपीपी 6 मार्च, 2018
28. राजस्थान अशोक गहलोत
Ashok-gehlot.jpg
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 17 दिसम्बर, 2018
29. सिक्किम प्रेम सिंह तमांग
Prem-Singh-Tamang.jpg
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 27 मई, 2019
30. हरियाणा मनोहर लाल खट्टर
Manohar-Lal-Khattar.jpg
भाजपा 26 अक्टूबर, 2014
31. हिमाचल प्रदेश जयराम ठाकुर
Jairam-Thakur.jpg
भाजपा 27 दिसंबर, 2017