कोशक महल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

कोशक महल अथवा 'कोषक महल' चंदेरी, मध्य प्रदेश में स्थित है। इस महल को 1445 ई. में मालवा के महमूद ख़िलजी ने बनवाया था।

  • कौशक महल एक प्रभावशाली महल है जो चंदेरी से 4 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।
  • इस महल का निर्माण मालवा के सुल्तान महमूद ख़िलजी ने 1445 में करवाया था।
  • कहा जाता है कि सुल्तान इस महल को सात खंड का बनवाना चाहता था, लेकिन मात्र दो खंड का ही बनवा सका।
  • महल के हर खंड में झरोखे, खिड़कियों की कतारें और छत पर की गई शानदार नक्काशियाँ हैं।
  • इसका निर्माण कालपी के युद्ध में महमूद ख़िलजी को मिली जीत की याद में करवाया गया। इस युद्ध में उसने सुल्तान महमूद शकरी को हराया था।
  • कौशक महल एक चौकोर संरचना है, जिसके कमानीदार दरवाज़े प्रभावशाली हैं।
  • महल चार एक समान घरों से बना हुआ है जो एक-दूसरे से बराबर दूरी पर स्थित हैं। कुछ रास्ते और ढंकें हुए गलियारे इन्हें आपस में जोड़ते हैं।
  • अब महल की अधिरचना मौजूद नहीं है, परंतु इसके बचे हुए अवशेषों से इसकी सुंदरता का आकलन किया जा सकता है।
  • कौशक महल का निर्माण स्थानीय सफेद बलुआ पत्थर से किया गया है। महल के चारों मकानों की वास्तुकला और डिज़ाइन समान हैं।
  • अब इस महल में तीन पूरी मंजिलें और अधूरी चौथी मंजिल है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख