जगमनपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

जगमनपुर बुंदेलखंड में स्थित सेंगर राजपूतों की राजधानी थी। सेंगरों की उत्पत्ति दशरथ की कन्या शांता व श्रंगी ऋषि से मानी जाती है। 1134 ई. में जगमनपुर के राजा वत्सराज सेंगर थे।[1]

  • वत्सराज सेंगर का 1134 ई. का ही एक दानपात्र बनारस, उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुआ है।
  • सेंगर वंश के राजा कर्ण ने यमुना नदी के तट पर कर्णावती नामक एक ग्राम बसाया था, जो बाद में 'कनार' कहलाया।
  • पहले इस वंश के राजा कनार में ही रहते थे। कनार में प्राचीन क़िले के ध्वंसावशेष अभी तक हैं। इसके दर्शन करने के लिए जगमनपुर के राजा दशहरे के दिन आते थे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 353 |

संबंधित लेख