हरदानहल्ली देवेगौड़ा कुमारस्वामी (
अंग्रेज़ी:
Hardanahalli Devegowda Kumaraswamy, जन्म-
16 दिसम्बर 1959) भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल 'जनता दल (सेक्यूलर) से है। एच. डी. कुमारस्वामी दो बार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। वे
3 फ़रवरी 2006 से
8 अक्टूबर 2007 तक और फिर
23 मई 2018 से
23 जुलाई 2019 तक प्रदेश के
मुख्यमंत्री रहे।
- एच. डी. कुमारस्वामी राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक फिल्म निर्माता भी हैं।
- वह भारत के प्रधानमंत्री रह चुके एच. डी. देवगौड़ा के पुत्र हैं।
- 1996 के आम चुनावों से एच. डी. कुमारस्वामी ने राजनीति में प्रवेश किया और कनकपुरा (रामानगर जिले में) से जीत दर्ज की।
- 1998 में कनकपुरा से चुनाव लड़ा और एम. वी. चंद्रशेखर मूर्ति से हार गए।
- 1999 में साथनूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और हार गए।
- 2004 में रामानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने।
- 4 फ़रवरी, 2006 को कर्नाटक के 18वें मुख्यमंत्री बने और 9 अक्टूबर 2007 तक कार्य किया।
- 2009 में 15वीं लोक सभा के द्वितीय कार्यकाल के लिए वह पुनः निर्वाचित हुए।
- 31 मई, 2013 को कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।