एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "१"।

एम.जी.के. मेनन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
एम.जी.के. मेनन
एम.जी.के. मेनन
जन्म 28 अगस्त, 1928
जन्म भूमि मंगलौर, कर्नाटक
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम
भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी
शिक्षा स्नातक (1946), एम.एस.सी. (1949), पी.एच.डी (1953),
विद्यालय 'जसवंत कॉलेज' (जोधपुर), रॉयल इन्स्टिट्यूट ऑफ़ साइंस (भारत), ब्रिस्टोल विश्वविद्यालय (यू.के.)
पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री (1961), पद्मभूषण (1968), पद्मविभूषण (1985), शिरोमणि पुरस्कार (1988) आदि।
प्रसिद्धि वैज्ञानिक तथा 'इसरो' के भूतपूर्व अध्यक्ष
विशेष योगदान प्रोफ़ेसर मेनन ने ब्रह्मांडीय ब्रह्मांडीय किरणों के अध्ययन के क्षेत्र में विशेष अन्वेषण किया है और विशेषकर प्राथमिक कणों की उच्च ऊर्जा परस्पर क्रिया के लिए वे विख्यात हैं।
नागरिकता भारतीय

एम.जी.के. मेनन (अंग्रेज़ी: M. G. K. Menon, जन्म- 28 अगस्त, 1928, मंगलूर, कर्नाटक) 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) के भूतपूर्व अध्यक्ष हैं। वे अंतरिक्ष विभाग, इसरो के परामर्शदाता हैं। मेनन जी 'भारतीय सांख्यिकीय संस्थान', कोलकाता के अध्यक्ष हैं। प्रोफ़ेसर मेनन ने 1953 में ब्रिस्टोल विश्वविद्यालय, यू.के. से पी.एच.डी की उपाधि ग्रहण की थी। उन्हें भारत और विदेशों से असंख्य मानद डॉक्टरेट आदि की उपाधियाँ हासिल हुई हैं।

प्रोफ़ेसर मेनन भारत में सभी तीनों विज्ञान अकादमियों के फ़ेलो हैं और वे प्रत्येक के अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रोफ़ेसर मेनन ने ब्रह्मांडीय ब्रह्मांडी किरणों के अध्ययन के क्षेत्र में विशेष अन्वेषण किया है और विशेषकर प्राथमिक कणों की उच्च ऊर्जा परस्पर क्रिया के लिए वे विख्यात हैं। उन्होंने किरणों, कण भौतिकी में वैज्ञानिक कार्य किया है।

शिक्षा

मेनन जी ने 'जसवंत कॉलेज', जोधपुर, भारत से अपनी विज्ञान स्नातक की शिक्षा 1946 में पूरी की थी। इसके बाद 'रॉयल इन्स्टिट्यूट ऑफ़ साइंस', भारत से ही एम.एस.सी. की डिग्री 1949 में प्राप्त की। 1960 में उन्होंने 'ब्रिस्टोल विश्वविद्यालय', यू.के. से पी.एच.डी किया और फिर 1955 में 'पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च'।

शिक्षावृत्तियाँ

  1. भारत की सभी तीन विज्ञान अकादमियों के फ़ेलो
  2. रॉयल सोसाइटी, लंदन के फ़ेलो (1970)
  3. द इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़िज़िक्स, यू.के. के मानद फ़ेलो (1997)
  4. थर्ड वर्ल्ड एकडेमी ऑफ़ साइंस के संस्थापक फ़ेलो

धारित पद

  1. भारत की सभी तीनों विज्ञान अकादमियों के अध्यक्ष
  2. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ़ फंडमेंटल रिसर्च, मुंबई के निदेशक (1966-1975)
  3. अध्यक्ष, ऊर्जा के अतिरिक्त स्रोत आयोग
  4. 12 वर्षों के लिए भारत सरकार के सचिव (इलेक्ट्रानिक्स, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, रक्षा अनुसंधान, पर्यावरण) (1971-1982)
  5. भूतपूर्व अध्यक्ष, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (1972)
  6. रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (1974-1978)
  7. वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के महा निदेशक (1978-1981)
  8. भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ के अध्यक्ष (1981-1982)
  9. अमेरिकी कला और विज्ञान अकादमी और रूसी विज्ञान अकादमी के मानद विदेशी सदस्य
  10. इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरी इंजीनियर्स संस्थान के मानद सदस्य, पांटिफ़िकल अकाडेमी ऑफ़ साइंसस, रोम के सदस्य (1981)
  11. मंत्री-मंडल की विज्ञान सलाहकार समिति के अध्यक्ष (1982-1985)
  12. राज्य मंत्री के दर्जे के साथ योजना आयोग के सदस्य (1982-1989)
  13. प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार (1986-1989)
  14. वैज्ञानिक संगठनों के अंतर्राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष (1988-1993)
  15. विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, साथ ही भारत सरकार के शिक्षा विभाग के लिए भी
  16. उपाध्यक्ष, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) (1989-1990)
  17. 1990-1996 के दौरान संसद के सदस्य (राज्य सभा)

व्यावसायिक गतिविधि

  1. ब्रह्मांडीय किरणें, कण भौतिकी में वैज्ञानिक कार्य
  2. ब्रह्मांडी किरणों के अध्ययन के क्षेत्र में अन्वेषण और विशेषकर प्राथमिक कणों की उच्च ऊर्जा परस्पर क्रिया में विशेषज्ञ

पुरस्कार

  1. पद्मश्री - 1961
  2. पद्मभूषण - 1968
  3. पद्मविभूषण - 1985
  4. भटनागर पुरस्कार 1960
  5. आइएससीए चटर्जी पुरस्कार - 1984
  6. ओमप्रकाश भासिन पुरस्कार - 1985
  7. शिरोमणि पुरस्कार - 1988
  8. मोदी विज्ञान पुरस्कार - 1994
  9. अब्बास सलीम पदक - 1996

सम्मान

प्रोफ़ेसर मेनन ने निम्नलिखित विश्वविद्यालयों से डी.एस.सी. (ऑनर्स कॉसा) किया- दिल्ली विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, रूड़की विश्वविद्यालय, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, उत्कल विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उत्तरी बंगाल विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास और खड्गपुर


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख