क़ुतुबुद्दीन कोका

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

क़ुतुबुद्दीन कोका बादशाह जहाँगीर (1605-1627 ई.) का दूध भाई तथा तत्कालीन बंगाल का सूबेदार था। जहाँगीर ने इसे शेर अफ़ग़ान को बन्दी बनाकर दिल्ली भेजने का आदेश दिया था।

  • शेर अफ़ग़ान ने 17 वर्षीय 'मेहरुन्निसा' (भावी मलिका नूरजहाँ) से शादी कर ली थी।
  • 1607 ई. में उस पर बंगाल के विद्रोही अफ़ग़ानों का गुप्त रीति से साथ देने का सन्देह हुआ।
  • इसीलिए मुग़ल बादशाह जहाँगीर ने क़ुतुबुद्दीन कोका को शेर अफ़ग़ान को बन्दी बनाकर लाने का आदेश दिया था।
  • कोका शान्तिपूर्ण रीति से शेर अफ़ग़ान को पकड़कर नहीं ला सका।
  • शेर अफ़ग़ान ने अपने को बन्दी बनाये जाने का बहुत ही तीव्र प्रतिरोध किया।
  • इसके फलस्वरूप एक युद्ध हुआ और इस युद्ध में कुतुबुद्दीन कोका और शेर अफ़ग़ान दोनों ही मारे गये।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भारतीय इतिहास कोश |लेखक: सच्चिदानन्द भट्टाचार्य |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 95 |


संबंधित लेख