शारदा देवी मंदिर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
शारदा देवी मंदिर मध्य प्रदेश के सतना ज़िले में मैहर शहर में स्थित है। मैहर शहर की लगभग 600 फुट की ऊँचाई वाली त्रिकुटा पहाड़ी पर माँ दुर्गा के शारदीय रूप श्रद्धेय देवी माँ शारदा का मंदिर स्थित है, जो 'मैहर देवी माता' के नाम से भी सुप्रसिद्ध हैं। यहाँ श्रद्धालु माता का दर्शन कर आशीर्वाद लेने उसी तरह पहुँचते हैं, जैसे जम्मू में माँ वैष्णो देवी का दर्शन करने जाते हैं। माँ मैहर देवी के मंदिर तक पहुँचने के लिए 1063 सीढ़ियाँ चढ़नी पड़ती हैं। इतिहास प्रसिद्ध महावीर आला-उदल को वरदान देने वाली माँ शारदा देवी को पूरे देश में मैहर की शारदा माता के नाम से जाना जाता है। अब यहाँ रोपवे बन जाने से दर्शन के लिए आने वाले भक्तजनों की कठिनाईयाँ काफ़ी हद तक हल हो गई हैं।
|
|
|
|
|